ऊना जिले के सिक्कर का परोह गांव में पिकअप ट्राला पलटने से उसमें सवार 38 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर किया गया है।
श्रद्धालु माता ज्वालाजी मंदिर माथा टेकने के बाद नैना देवी के लिए जा रहे थे, लेकिन ज्वार के निकट तीखी उतराई पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप ट्राला पलट गया।श्रद्धालु सोमवार को माता ज्वाला जी मंदिर पहुंचे थे। जहां से वह मंगलवार को माता नैना देवी मंदिर में शीश नवाने जा रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए।
हादसे के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया। तहसीलदार अंब प्रेम लाल धीमान, नायब तहसीलदार अंब कमलेश कुमार ने अस्पताल में मरीजों के हाल का जायजा लिया। तहसीलदार अंब प्रेम लाल धीमान ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को पांच-पांच हजार और दो घायलों को ढाई-ढाई हजार रुपये फौरी राहत के रूप में प्रदान किया गया है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*