हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में बारिश से भारी तबाही हुई है. यहां पर शिमला से 100 किमी दूर रामपुर के झाकड़ी में बादल फटा है. बादल फटने के बाद रामपुर के झाकड़ी में समेज खड्ड में बाढ़ आ गई. गुरुवार सुबह यह घटना पेश आई है. शिमला जिला आपदा प्रबंधन की तरफ से यह सूचना मिली है. डीसी शिमला अनुपम कश्यप और एसपी शिमला संजीव गांधी मौके के लिए रवाना हुए हैं. यहां पर दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 36 लोग लापता बताए जा रहे हैं. 7 लोग शिमला जिला से सटे निरमंड के बागीपुल में लापता हुए हैं. जबकि 36 लोग रामपुर में लापता हैं. शिमला के एसपी ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है. दो लोगों की बॉडी के पार्ट्स मिले हैं. एनडीआरएफ की टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं.
डीसी अनुपम कश्यप ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही ही एनडीएसआरएफ की टीम, पुलिस, रेस्क्यू दल घटना स्थल के रवाना हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि हमें प्राप्त सूचना के मुताबिक, बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से लोगों के लापता होने की जानकारी है. एसडीएम रामपुर निशांत तोमर घटना स्थल पर पहुंच रहे हैं. सड़क कई जगह बंद होने के कारण बचाव दल को दो किलोमीटर पैदल चलकर उपकरणों के साथ घटना स्थल की ओर जाना पड़ा है
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*