जोगिंदरनगर हिमाचल में पीलिया की बीमारी जानलेवा साबित हो रही है। लगभग 15 दिनों से उपमंडल जोगिंद्रनगर में फैला पीलिया जहां जानलेवा साबित हो रहा है, वहीं जलशक्ति विभाग के स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के दावे भी खोखले साबित हो रहे हैं।
उपमंडल के भडयाड़ा में बीते कल एक 19 वर्षीय छात्रा की पीलिया से मौत हो गई है।आपको बता दें, जोगिंद्रनगर में पीलिया के कारण यह दूसरी मौत है। छात्रा शिल्पा बीएससी नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी।
वह पिछले कुछ दिनों से पीलिया से ग्रसित थी और सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचाराधीन थी। बीते शनिवार ही उसे टांडा अस्पताल रैफर किया गया था, जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
उल्लेखनीय है कि उपमंडल के तुलाह निवासी एक 21 वर्षीय युवक की पीलिया के कारण पीजीआई में गत सप्ताह मौत हो चुकी है। क्षेत्र में अब तक पीलिया के 100 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जबकि डायरिया और ऐसे ही लक्षणों के मामलों की संख्या डेढ़ सौ पार कर चुकी है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*