हमीरपुर जिले में सुजानपुर टीहरा मुख्य मार्ग पर एक गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में दो लोग सवार थे।
गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय स्थानीय लोग घटनास्थल पर मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और दुर्घटना का शिकार हुए दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों के सहयोग से उन्हें सिविल हॉस्पिटल सुजानपुर ले जाया गया। जहाँ पर उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रैफर किया गया है। स्थानीय पंचायत उप प्रधान विजय कुमार ने बताया जिस स्थान पर यह हादसा हुआ है वहां पर पहले भी कई गाड़ियां गिर चुकी हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग को पहले भी डंगा लगाने की मांग की गई थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।उन्होंने कहा कि यहां पर डंगा लगाने की मांग विभाग को की गई है, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से आग्रह किया है कि संबंधित स्पोट का निरीक्षण कर डंगा लगाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*