हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशा करने व नशा बेचने वालों पर पुलिस लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस ने संजौली व ब्योलिया में 2 अलग-अलग मामलों में 12.31 ग्राम चिट्टा पकड़ा है।पहले मामले में शिमला पुलिस की स्पैशल टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर संजौली के चिल्ड्रन पार्क पर घुम रहे 4 युवकों से 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
युवकों की पहचान अतुल, विशाल, रिंकू ठाकुर और परीक्षित के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।आरोपी युवकों से पूछताछ भी की जा रही है कि वे चिट्टा कहां से खरीद कर लाए थे।
वहीं दूसरे मामले में छोटा शिमला थाना पुलिस की स्पैशल टीम ने गश्त के दौरान ब्योलिया में एक युवक से 6.31 ग्राम बरामद किया है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत दोनों मामले दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं यह भी जांच कर रही है कि युवाओं तक इस नशे की सप्लाई कौन पहुंचा रहा है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*