हिमाचल प्रदेश के अम्ब के तहत ग्राम पंचायत बेहड़ के अधीन आते अकरोट में एक दम्पति करंट की चपेट में आ गया।घटना में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को राकेश कुमार (35) पुत्र हंसराज निवासी अकरोट घर में लगाई गई प्लेनर मशीन पर काम कर रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया और वह मशीन के साथ चिपक गया। इस बीच जब उसकी पत्नी उसे छुड़ाने की कोशिश करने लगी और वह भी करंट की चपेट में आ गई।
इस दौरान राकेश कुमार की भाभी ने घटना को भांपते हुए तुरंत मेन स्विच को बंद कर दिया।घटना का पता चलते ही राकेश का भाई भी तुरंत मौके पर पहुंच गया और अन्य लोगों की सहायता से दम्पति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल अम्ब पहुंचाया गया, जहां डाॅक्टर ने राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया और उसकी पत्नी का उपचार शुरू कर दिया।
एसएचओ अम्ब गौरव भारद्वाज ने बताया पुलिस ने सूचना मिलने पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*