कुल्लू के देवधार गांव में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सुबह करीब 7:30 बजे पिता और बेटे के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई जो धीरे-धीरे लड़ाई में बदल गई। गुस्से में आकर बेटे ने पिता के सिर पर डंडे से जोरदार वार कर दिया। इस हमले से पिता बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। गांववालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता था, लेकिन किसी ने यह नहीं सोचा था कि यह झगड़ा इतना गंभीर हो जाएगा कि बेटे को अपने पिता की जान लेनी पड़ेगी। पुलिस ने कहा है कि हत्या के पीछे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*