राजधानी शिमला में नशा तस्करी के बढ़ते मामलों के बीच पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक सरकारी अधिकारी और एक महिला को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मंगलवार को हुई और इसमें चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। जांच में पता चला है कि ये दोनों आरोपी अंतरराज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क से जुड़े हुए थे और मुख्य सरगना के साथ बैंक लेनदेन में शामिल थे
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तहसील कल्याण अधिकारी मुकुल चौहान निवासी भराड़ी, शिमला और महिला अंकिता नेगी निवासी मल्याणा शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 20 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के बैंक खातों की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जिनसे यह स्पष्ट हो रहा है कि वे नशा तस्करी नेटवर्क के आर्थिक लेनदेन का हिस्सा थे। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ये आरोपी स्वयं नशे के आदी थे या केवल तस्करी में शामिल थे।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*