सिरमौर जिले में गिरिपार क्षेत्र के शिलाई के तहत कांडों भटनोल में एक मां ने अपनी जान कुर्बान कर अपने 3 वर्षीय मासूम बच्चे को नवजीवन दे दिया।
जानकारी के अनुसार कांडों भटनोल निवासी 28 वर्षीय अनु अपने 3 साल के बेटे के साथ घास काटने गई हुई थी। इसी दौरान रंगड़ों ने बच्चे पर हमला कर दिया। जैसे ही महिला ने रंगड़ों को हमला करते देखा तो उसने अपने सिर से ढाटू उतार बच्चे के सिर पर डाल दिया, साथ ही मासूम के साथ लिपट गई। इसके बाद रंगड़ों ने महिला पर हमला कर दिया।
महिला व बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनते ही गांव के चतर सिंह मौके पर पहुंचे तथा महिला व बच्चे को घायल अवस्था में शिलाई अस्पताल पहुंचाया, जहां से दोनों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब रैफर किया गया।
पांवटा साहिब लाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया तथा बच्चे को सिविल अस्पताल से नाहन मेडिकल काॅलेज रैफर किया गया है। कांडों भटनोल पंचायत की पंचायत प्रधान सरिता शर्मा ने बताया कि रंगड़ों के हमले से महिला की मौत हो गई है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*