पुलिस थाना चिड़गांव के तहत शुक्रवार दोपहर बाद करीब दो बजे एक कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार कार सवार दो लोग थाना गांव से जांगला की ओर जा रहे थे। बढ़ियारा झलवाड़ी सड़क पर चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया। इससे कार खाई में गिर गई। पता चलने पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान मान सिंह ठाकुर (52) पुत्र नरेंद्र ठाकुर गांव झलवाड़ी डाकघर थाना और हेम सिंह (33) पुत्र प्रताप सिंह गांव झलवाड़ी डाकघर थाना तहसील चिड़गांव के तौर पर हुई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर हादसे की जांच कर रही है। डीएसपी रोहडू रविंद्र नेगी ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*