शिमला : आईजीएमसी के मेडिकल हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौ-त हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की मध्य रात्रि के समय मेडिकल हॉस्टल में एक युवक गिर गया था जिसे एम्बुलेंस में इलाज के लिए अस्पताल आईजीएमसी पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टर ने इसे मृत घोषित किया है। बताया जा रहा है कि देर रात हॉस्टल के बाहर कुछ गिरने की आवाज आई तो सभी हॉस्टल में रहने वाले छात्राओं ने जब बाहर देखा तो दीवार के साथ लगकर एक युवक गिर पड़ा था। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और तुरंत आईजीएमसी ले गए लेकिन सिर पर चोट लगने के कारण युवक की मौ-त हो चुकी थी। युवक की पहचान करण पटियाल 22 वर्षीय के रूप में हुई है। मृतक पालमपुर का रहने वाला था और एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाई करता था। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल में युवक देर रात पहुंचा कैसा? पुलिस मामले के तह तक जांच कर रही है। हॉस्टल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं
आईजीएमसी के सीएमओ डॉ. महेश ने बताया, “देर रात उनके पास य युवक 108 एंबुलेंस में लाया गया था. जिसकी मौत हो चुकी थी. युवक के सिर पर चोट लगी थी, लेकिन शव का पोस्टमार्टम करने के बाद ही मौत के असल कारणों के बारे में पता चल पाएगा.”
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*