ऊना जिले के नंगल-भाखड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित महावीर मार्केट के निकट एक व्यक्ति अज्ञात ट्रक की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी जान चली गई है।
मृतक की पहचान 52 वर्षीय राजन शर्मा निवासी गांव तलवाड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।जानकारी के मुताबिक, राजन अपनी बाइक पर सवार होकर नंगल की तरफ से आ रहा था। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हुआ।
घटना के बाद राजन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी नंगल इंसपेक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि इस हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया है, जिसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*