गडा जिले के शाहपुर थाना के अंतर्गत एक छोटी बच्ची की हत्या का मामला दर्ज किया गया। एएसपी धर्मशाला वीर बहादुर ने बताया कि अनीता देवी निवासी नौशेरा तहसील शाहपुर सोशल मीडिया पर ठियोग के एक व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग में आकर 26 जुलाई को अपनी 4 साल की छोटी बच्ची के साथ अचानक कहीं चली गई।
27 जुलाई को अनीता देवी की सास ने मां-बच्ची दाेनों के लापता होने की शिकायत शाहपुर थाना में दर्ज कारवाई, जिस पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। 7 अगस्त को जीरकपुर में अनीता देवी व उसका प्रेमी सोनू को पुलिस ने बरामद कर लिया। जब पुलिस ने उस छोटी बच्ची के बारे में पूछा तो महिला ने कहा कि वह बच्ची को अपने रिश्तेदारों के पास शिमला जिला के ठियोग में छोड़कर आई है।
जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि लड़की की हत्या करके उसे ठियोग में दफनाया है। इसके बाद शाहपुर से पुलिस जांच अधिकारी ठियोग पहुंचे और वहां तहसीलदार की मौजूदगी में बच्ची के दफनाए हुए शव को बाहर निकला। पुलिस द्वारा आज मृतक बच्ची का डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*