सोलन जिले के पुलिस थाना बद्दी के तहत भूड मोरेपेन थाना मार्ग पर एक गाड़ी ने राहगीर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक गाड़ी को लेकर मौके से फरार हो गया।
मृतक की पहचान राम सिंह उर्फ भुरू पुत्र मनसा राम निवासी गांव और डाकघर थाना के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार वीरवार शाम के समय राम सिंह अपने घर थाना की ओर आ रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना की शिकायत राम चंद पुत्र छोटू राम थाना निवासी ने बद्दी पुलिस में दर्ज करवाई है।
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी बद्दी इल्मा अफरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*