HP SET PAPER 1 General paper on teaching and research aptitude 2015
Set 15 paper 1 2015
Time 75 minut question 60
1. ‘रेड डेटा बुक’ किसके बारे में आँकड़े प्रदान करती है ?
A. लाला सागर
B. प्रकाश संश्लेषण
C. जीव संख्या
D. संकटापन्न जाति
Ans. D
2. अम्ल वर्षा किसके वातावणीय प्रदूषण से होती है ?
A. SO2
B. NH3
C. CO2
D. H2O वाष्प
Ans. A
3. ताजमहल में किसके प्रभाव का संकट है ?
A. क्लोरीन
B. सल्फर डाइऑक्साइड
C. हाइड्रोजन
D. ऑक्सीजन
Ans. B
4. स्वचालित वाहनों से निकले पदार्थों में सबसे खतरनाक धातु प्रदूषक कौन सा है ?
A. लेड (शीशा)
B. पारा
C. ताम्र
D. कैडमियम
Ans. A
5. निम्नलिखित में से कौन हरितगृह गैस नहीं है ?
A. क्लोरोफ्लोरोकार्बन
B. कार्बन डाइऑक्साइड
C. मीथेन
D. हाइड्रोजन
Ans. D
6. पीलिया रोग है :
A. वृक्क का
B. यकृत का
C. अग्न्याशय का
D. डुओडिनम का
Ans. B
7. निम्नलिखित में से कौनसी गैस समतापमण्डल में ओजोन ‘छिद्र’ उत्पन्न करती है ?
A. बेन्जोपाइरीन
B. हाइड्रोकार्बन
C. क्लोरोफ्लोरोकार्बन
D. UV विकिरण
Ans. C
8. भारत में पहला स्थापित राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है ?
A. गिर
B. सुन्दरबन
C. नीलगिरी
D. जिम कॉर्बेट
Ans. D
9. एक मनुष्य रूके हुये जल में एक नाव में खड़ा है। यदि वह तट की ओर चलता है तो नाव :
A. तट से दूर चलेगी
B. एक जगह खड़ी रहेगी
C. तट की ओर चलेगी
D. डूब जायेगी
Ans. A
10. संवेग किसका मापन है ?
A. भार
B. द्रव्यमान
C. द्रव्यमान और वेग
D. वेग
Ans. C
11. नेत्र लेन्स के पीछे के पर्दे को क्या कहा जाता है ?
A. परितारिका
B. पक्ष्माभिकी पेशी
C. दृष्टिपटल
D. पुतली
Ans. C
12. लोक सभा चुनावों में चुनाव प्रचार, मतदान समय से कितने घंटे पहले रोक दिया जाता है ?
A. 72
B. 48
C. 24
D. 36
Ans. B
13. भारत में राजनैतिक शक्ति का मुख्य स्त्रोत क्या है ?
A. लोग
B. संविधान
C. संसद
D. संसद और राज्य विधायिका
Ans. A
14. एक अपराधी बालक, जिसने कोई अपराध किया हो, उसे किशोर न्याय (बच्चों का अनुरक्षण और सुरक्षा) अधिनियम 2000 के अन्तर्गत तभी जाँचा और मुकदमा चलाया जा सकता है जब उसकी आयु :
A. 14 वर्ष से कम हो
B. 12 वर्ष से कम हो
C. 18 वर्ष से कम हो
D. 7 वर्ष से कम हो
Ans. C
15. देयता क्या है ?
A. कानूनी बन्धन की अधीनता
B. उतरदायित्व
C. कर्तव्य
D. इनमें से कोई नहीं
Ans. A
16. निम्नलिखित में से किस एक को छोड़कर, अन्य सभी से भारतीय राष्ट्रीयता ली जा सकती है ?
A. जन्म
B. विवाह
C. प्राकृतिकरण
D. अचल सम्पति को खरीदकर
Ans. D
17. सौर तंत्र में सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है ?
A. पृथ्वी
B. वृहस्पति
C. शुक्र
D. बुध
Ans. B
18. मानव शरीर का सामान्य तापमान कितना होता है ?
A. 36.80
B. 98.60
C. 49.80
D. 39.0
Ans. A
19. निम्नलिखित में से किस रक्त समूह वाला व्यक्ति सार्वत्रिक दाता कहा जाता है ?
A. O
B. AB
C. A
D. B
Ans. A
20. एक मिनट में हृदय कितनी बार धड़कता है ?
A. 60 बार
B. 62 बार
C. 72 बार
D. 82 बार
Ans. C
निर्देश (प्रश्न संख्या 21 और 22) :
निम्नलिखित में वाक्य के कुछ भाग उलझे हुए हैं। इन भागों को जो कि P,Q, R और S के रूप में अंकित किये गये हैं, पुन: व्यवस्थित कर सही वाक्य बनाइए ।
21. The visitor said that he saw people/P who shouted “long live labour unity”/Q in the street/R when he started from home/S
सही क्रम क्या होगा?
A. P-Q-R-S
B. P-S-Q-R
C. S-P-R-Q
D. S-R-P-Q
Ans. A
22. She was born at 10 a.m. /P in India/Q in the year 1978/R on 18 August/S :
सही क्रम क्या होगा ?
A. P-Q-R-S
B. Q-P-S-R
C. R-S-Q-P
D. S-R-P-Q
Ans. A
23. 625 का वर्गमूल क्या होगा ?
A. 12
B. 15
C. 25
D. 35
Ans. C
24. निम्नलिखित अनुक्रम में अगली संख्या क्या होगी ?
1, 4, 9, 16, 25, …………………..
A. 81
B. 30
C. 36
D. 49
Ans. C
25. विषम आकृति को पहचानिए
विवेक जी यहां पर जेपीजी लगाना है।
उत्तर—— D
26. नीचे दी गई आकृति में कितने त्रिभुज हैं –
विवेक जी यहां पर जेपीजी लगाना है।
ए 10
बी 11
सी 6
डी 12
उत्तर—– D
27. निम्नलिखित में से कौन एक अभाज्य संख्या है ?
A. 19
B. 20
C. 21
D. 22
Ans. A
निर्देश (प्रश्न संख्या 28 से 30 तक) – निम्नलिखित आंकड़ों को पढ़िए और इनका प्रयोग आगे दिये प्रश्नों (28 से 30 तक) का उतर देने के लिए कीजिए :
चार लोगों, A, B, C और D को मिलाकर कुल 100 रूपये प्राप्त हुए। A और B को इतने रूपये प्राप्त हुए जितने कि C और D के मिलाकर हुए । A को B से अधिक रूपये मिले। C को D के रूपयों का आधा मिला । A को D से 5 रूपये अधिक मिले।
28. किसको सबसे अधिक रूपये मिले ?
A. A
B. B
C. C
D. निर्धारित नहीं किया जा सकता
Ans. A
29. B को कितने रूपये मिले ?
A. 11.60 रू.
B. 13.50 रू.
C. 32.30 रू.
D. 10.30 रू.
Ans. A
30. किसे दूसरी सबसे बड़ी रकम प्राप्त हुई ?
A. A
B. B
C. C
D. D
Ans. D
31. किसी एक निश्चित कोड में BAD को YZW में लिखा गया, SAID को HZRW में लिखा गया। तब LOVE को कैसे लिख जायेगा ?
A. MRSO
B. OLEV
C. WXMN
D. BRTP
Ans. B
32. ———
33. एक अन्तराल में समुद्र जल के बढ़ने और कम होने को क्या कहा जाता है ?
A. ज्वार-भाटा
B. तरंग
C. कल्पना
D. असंतुलन
Ans. A
34. यदि 10 और 16 के बीच की मध्य संख्या X है और 78 का आधा Y है, तो Y/X होगा :
A. 2
B. 3
C. 4
D. 5
Ans. B
निर्देश (प्रश्न संख्या 35 से 37 तक) :
उपयुक्त शब्द का या शब्दों को चुनिए ।
35. Anjana is hardly the young lady to do ……………. to her husband.
A. credit
B. harm
C. damage
D. reputation
Ans. B
36. Depend ………… someone.
A. on
B. with
C. for
D. at
Ans. A
37. Ask ……………. Information.
A. at
B. for
C. of
D. with
Ans. B
निर्देश (प्रश्न संख्या 38 से 40 तक) :
निम्नलिखित कथनों के आधार पर आगे दिये गये प्रश्नों का उत्तर दीजिए :
पाँच कारें विक्रय के लिए हैं। मारूति, टाटा से सस्ती है परन्तु डिवु से महंगी है। सुजुकी सबसे महंगी है।
हयुंडई, टाटा से सस्ती है परन्तु मारूति से महंगी है।
38. यदि कारों को उनकी कीमत के क्रम में व्यवस्थित किया जाय, तो कौन सी कार मध्य में होगी ?
A. डिवु
B. सुजुकी
C. मारूति
D. हयुंडई
Ans. D
39. कौनसी दूसरे नम्बर की सबसे महंगी कार है ?
A. सुजुकी
B. टाटा
C. हयुंडई
D. मारूति
Ans. B
40. कौनसी कार हयुंडई से महंगी है परन्तु सुजुकी से सस्ती है ?
A. मारूति
B. सुजुकी
C. टाटा
D. डिवु
Ans. C
निर्देश (प्रश्न संख्या 41 से 45 तक) :
निम्नलिखित लेखांश को सावधानी से पढ़िए और सही विकल्प चुनते हुए प्रश्न संख्या 41 से 45 तक के उतर दीजिए :
रूढ़िवाद पर रूचि रखना भावात्मक नहीं है परन्तु एक सत्य की पुन: खोज हमारे पूर्वज साधुओं को अच्छी तरह ज्ञात है। भारतीय परम्परा हमें यह सिखाती है कि जीवन के सभी रूप – मानव, जन्तु और पादप, इतने निकट रूप में जुड़े हैं कि एक के अस्तव्यस्त होने पर दूसरा भी असंतुलित हो जाता है। यह रूचिपूर्ण है कि हर विवेचना में आता है यह विषय कि पर्यावरण ‘धारणीय’ है, इस शब्द का प्रयोग ब्रुन्टलैण्ड कमीशन (1983) में किया गया। इसका अर्थ यह है कि भविष्य पीढ़ी की अावश्यकताओं पर समझौता किये बिना वर्तमान पीढ़ी की जरूरतों को पूरा करना। अत: धारणीय विकास के तीन स्तम्भों को ‘लोगों’ की देखभाल और आदर, ग्रह और समृद्धि के रूप में पहचाना गया। भारत में अब धारणीय विकास के अर्न्तगत, सामाजिक, प्रौद्योगिक, पर्यावरणीय और मानव स्त्रोत विषय में विभिन्न योजनायें हैँ। इसके फलस्वरूप इसने केन्द्र-राज्य सरकारों एवं लोक-निजी क्षेत्रों का ध्यान आकर्षित किया। योजना, उन्नति, समन्वय और भारत के पर्यावरण और वन नीतियाँ और योजनाओं के कार्यान्वयन के निरीक्षण के लिए GOI में MOEF एक नोडल मन्त्रालय है । इन पर अमल करते समय मन्त्रालय को धारणीय विकास के सिद्धान्तों और मानव हित की वृद्धि के द्वारा मार्गदर्शित किया जाता है । संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण प्रोग्राम (UNEP) और सभी बहुपार्श्विक सन्धियों के कार्यान्वयन के लिए देश में यह मन्त्रालय एक शीर्ष निकाय है। कुछ महत्वपूर्ण समझौते/संलेख जिनमें भारत एक हस्ताक्षरकर्ता है; जैसे – आर्द्रभूमि पर रामसर समझौता (1971), ओजोन परत की सुरक्षा के लिए वियाना समझौता (1985), खतरनाक रसायनों के प्रभाव पर रॉटरडम समझौता (1998) हैं।
41. भारतीय परम्परा की रूढ़िवाद पर विचारधारा है :
A. स्त्रोतों का सावधानी से उपयोग
B. पुरातत्वीय, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों और शिल्प वस्तुओं की सुरक्षा और रख-रखाव
C. जीवन के सभी रूप आपस में जुड़े हैं और एक दूसरे पर निर्भर हैं
D. पारिस्थितिकी संतुलन को कायम रखने के लिए वन्यजीवों का संरक्षण
Ans. C
42. धारणीय विकास के तीन स्तम्भ ‘देखभाल और आदर’ है :
A. लोग, ग्रह और समृद्धि के लिए
B. लोग, ग्रह और नीति के लिए
C. संरक्षण, समृद्धि और ग्रह के लिए
D. संरक्षण, प्रबन्धन और विकास के लिए
Ans. A
43. धारणीय विकास के लिए केन्द्र-राज्य सरकारों और लोक-निजी क्षेत्रों का ध्यान आकर्षित कैसे हुआ?
A. क्योंकि इसकी उपेक्षा से पारितन्त्र असंतुलित हो सकता है
B. क्योंकि इसमें सामाजिक, प्रौद्योगिक, पर्यावरणीय और मानव स्त्रोत विषय की विभिन्न योजनायें हैं
C. क्योंकि प्रत्येक पर्यावरण पर विवेचना में यह बात आती है
D. क्योंकि यह वैश्विक मुददा है तथा भारत इसके सम्बन्ध के समझौतों में हस्ताक्षरकर्ता है
Ans. B
44. MOEF का आधार है :
A. UNEP और सभी बहुपार्श्विक पर्यावरणीय सन्धियों का कार्यान्वयन
B. भारत के पर्यावरणीय और वन नीतियों और प्रोग्रामों की योजना, समन्वय और निरीक्षण का कार्यान्वयन
C. धारणीय विकास से सम्बन्धित मुददों का प्रचालन
D. धारणीय विकास के सिद्धान्त और मानव हितों को बढ़ाना
Ans. D
45. संरक्षण की परिकल्पना :
A. शताब्दियों से अस्तित्व में है
B. बड़ी मात्रा में पर्यावरणीय अपघटन के कारण उद्योगीकरण के बाद आरम्भ हुई
C. धारणीय विकास की विचारधारा के आने के बाद विभिन्न संलेखों में कार्यान्वित की गयी
D. यह जीवन के सभी रूपों के हितों से सम्बन्धित है
Ans. A
निर्देश (प्रश्न संख्या 46 से 50 तक)
निम्नलिखित लेखांश को सावधानी से पढ़िए और सही विकल्प चुनते हुए प्रश्न संख्या 46 से 50 तक से उतर दीजिए :
22 मई को जैवविविधता का अन्तर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया जो पृथ्वी पर विविध जीवन रूपों को निर्दिष्ट करता है। भारत,विश्व के 12 महा जैविविधता केन्द्रों में से एक है। राष्ट्रीय रूप में घोषित 16 जैवमण्डल संरक्षित क्षेत्रों में, 7 जैवमण्डल संरक्षण क्षेत्र, विश्व नेटवर्क संरक्षण क्षेत्र में हैं। वैश्विक ऊष्मन और जलवायु परिवर्तन के कारण पादप व जन्तु जातियों के लिए संकट पैदा हो गया है क्योंकि अधिकतर जीव वायुमण्डल में कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता के संवेदी हैं। यह उन्हें समाप्त कर सकता है। पीड़क-नाशक और औद्योगिक प्रदूषक भी प्राकृतिक पारितन्त्र को विकृत करते हैं। शिकार चोरी करना भी एक चिन्ता का विषय है जिससे कुछ विशेष जन्तुओं; जैसे कि बाघ, हाथी, गैंडा आदि की संख्या में बड़ी मात्रा में कमी आयी है। इसके अलावा भारत में विश्व के दो संकटग्रसत पारितन्त्र स्थान, पूर्वी हिमालय और पश्चिमी घाट हैं। भारत के प्रधानमन्त्री ने 30 जून, 2008 के जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्ययोजना (रा.का.यो.ज.प.) का विमोचन किया था। उस योजना में परिनियोजन को प्रोत्साहन, नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी में नवाचार और आधारभूत शोध जैसे 8 मिशनों के आरम्भ करने का प्रस्ताव किया। इस रेखा में संघ बजट 2010 – 11 ने स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकी में शोध और विकास के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा फण्ड (NCEF) बनाया। पर्यावरण, वन व प्राकृतिक स्त्रोतों के संरक्षण से सम्बन्धित विषयों के प्रभावी और उपयुक्त उपचार के लिए मई में लोग सभा द्वारा राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण बिल 2010 में हरित न्यायाधिकरण की स्थापना की गयी। यह बिल राष्ट्रीय पर्यावरण पौतर्वादिक अधिकरण अधिनियम (NEAA) 1997 और राष्ट्रीय पर्यावरण न्यायाधिकरण (NET) अधिनियम (NET)1995 का स्थान लेगा जो मूल रूप में पर्यावरणीय संघात मूल्यांकन (EIA) पर प्रशासनिक निर्णयों के पुनरावलोकन के लिए बनाये गये थे। यह न्यायाधिकरण जल अधिनियम 1991, जल उपकर अधिनियम 1997, वन सरंक्षण अधिनियम 1980, वायु अधिनियम 1981, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986, लोक दायित्व बीमा अधिनियम 1991 और जैविक विविधता अधिनियम 2002 से सम्बन्धित विवादों पर विचार करेगा। यह एक ऐतिहासिक कदम है और विश्व में अपनी तरह का पहला कदम है। पर्यावरणीय विषय पर नागरिक हित मुकदमें (PILS) न्यायालयों में आते हैं, अत: प्रस्तावित विधान वानिकी और पर्यावरण से सम्बन्धित लोक विषयों को संभालकर, उन पर दबाव कम करने का उद्देश्य है ।
46. वैश्विक ऊष्मन और जलवायु परिवर्तन जीवन रूपों के लिए खतरा हैं क्योंकि :
A. वायुमण्डल में CO2 की सान्द्रता बढ़ती जा रही है
B. भविष्य में उनके समाप्त होने की संभावना है
C. प्राकृतिक पारितन्त्र विकृत हो रहे हैं
D. फसल पादपों में प्रकाश ऑक्सीकरण हो रहा है
Ans. A
47. वानिकी और पर्यावरण से सम्बन्धित सभी वाद किसके अन्तर्गत संभाले जाते हैं ?
A. पर्यावरण सुरक्षा अधिनियम (1986)
B. वन संरक्षण अधिनियम (1980)
C. लोक दायित्व बीमा अधिनियम (1991)
D. राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण बिल (2010)
Ans. D
48. विश्व में अब तक कितने महाजैविविधता के केन्द्र पहचाने गये हैं ?
A. 16
B. 7
C. 12
D. 22
Ans. C
49. निम्नलिखित में से कौनसा वातावरणीय कारक पादपों और जन्तुओं की समाप्ति का कारण नहीं है?
A. कार्बन डाइऑक्साइड
B. पीड़कनाशक
C. शिकार-चोरी
D. तड़ितझंझा
Ans. D
50. नवीकरणीय ऊर्जा प्रौद्योगिकी में आधारभूत शोध का प्रोत्साहन किसमें प्रस्तावित है ?
A. राष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा फण्ड
B. राष्ट्रीय पर्यावरणीय न्यायाधिकरण
C. जैवमण्डल संरक्षित क्षेत्र का विश्व नेटवर्क
D. जलवायु परिवर्तन पर राष्ट्रीय कार्य योजना
Ans. D
निर्देश (प्रश्न संख्या 51 से 55 तक)
निम्नलिखित लेखांश को सावधानी से पढ़िए और सही विकल्प चुनते हुए प्रश्न संख्या 51 से 55 तक के उतर दीजिए :
स्वास्थ्य मन्त्रालय के अन्तर्गत स्वास्थ्य शोध विभाग की स्थापना को भारत सरकार ने यह सोचकर मान्यता दी है कि स्वास्थ्य शोध को एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी चाहिए । इस निर्णय को भारत की वृहत अर्थशास्त्र और स्वास्थ्य पर राष्ट्रीय कमीशन (NCMH) के प्रतिवेदन द्वारा प्रारम्भ किया गया जो देश शोध में निवेश के विषयों को शक्तिशाली बनाता है और भारतीय कम्पनियों और विश्वविद्यालयों को भारत के गरीबों की आवश्यकतानुसार औषधि, चिकित्सा साधनों और टीका की भागीदारी के लिए शोध एवं विकास में लगाता है। शोध के लिए एक वातावरण विकसित करने के लिए प्रतिवेदन ने यह सुझाव दिये कि सरकार को अफसरशाही प्रक्रियाओं को समाप्त किया जाना, उतम पारदर्शिता लाना, प्रेरणा देना, कार्य में लगाये रखने के लिए लचीलापन और सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों शोध संस्थानों दोनों में शोध के लिए उत्तम लोगों को रखना चाहिए। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों और शोध की आधारभूत संरचनाओं की कमी शोध के कार्य का लाभ पाने में एक महत्वपूर्ण परिसीमा है। तथ्य यह है कि देश के लगभग 300 चिकित्सा महाविद्यालय अपने सबसे अच्छे स्वास्थ्य शोध का योगदान नहीं कर रहे हैं, जैसा कि तथ्य यह कि 2007 में भारत के 96% प्रकाशन 9 चिकित्सा महावाद्यालयों से निकले। अधिकतर प्रकाशित शोध कार्य स्वास्थ्य विषयों की वरीयता में नहीं था और शोध कार्यों को नीति में नहीं बदला गया, जो कि लोगों की वरीयता में नहीं था और शोध कार्यों को नीति में नहीं बदला गया, जो कि लोगों के स्वास्थ्य को अच्छा कर सकता है, यह बहुत परिसीमित है और इसे बढ़ाने की आवश्यकता है। जानपदिक रोगविज्ञान का ज्ञान, निगरानी प्रौद्योगिकी और निदान सेवायें जो स्वास्थ्य वरीयताओं के निर्धारण के लिए बहुत आवश्यक हैं, ये बहुत कम विकसित हैं। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (NRHM) के आरम्भ करने से और प्रस्तावित राष्ट्रीय नगर स्वास्थ्य मिशन (NUHM) से नीति और योजना का प्रमाण आधार देने के लिए उपर्युक्त वर्णित मूलभूत संरचनाओं की बढ़ोतीर एक क्रांतिक विषय है। बहुविषयक शेध और भौतिक, चिकित्सा और समाजविज्ञान को मिलाने की बड़ी आवश्यकता है। इसके अलावा नियमों की स्थापना, शोध के कठोर नीतिपरक मानक बनाने की भी बहुत आवश्यकता है। ऐसी क्षमता, परिचालन शोध करने के लिए आवश्यक है और बड़े स्तर पर औषधियों के परीक्षण, निदान और अभिनव व परम्परागत चिकित्सा के साधनों के मूल्यांकन की आवश्यकता के लिए जरूरी है ।
51. भारत में चिकित्सा में क्या दोष है ?
A. फण्ड (निधि) का अभाव
B. शोध विरीयता के स्वास्थ्य विषयों पर नहीं है
C. शोधकर्ताओं की कम संख्या
D. संस्थानों की कम संख्या
Ans. B
52. भारत में बहुविषयी शोध :
A. एक से अधिक विषयों में शोध के लिए एक साथ सहायता देना है
B. एक से अधिक विषयों में शोध करना है
C. एक विषय के मुख्य लक्षणों को दूसरे विषय में कार्यान्वित करना है
D. सैद्धान्तिक और प्रयोगिक शोध है
Ans. C
53. चिकित्सा शोध की अफसरशाही प्रक्रियाओं को समाप्त करने का मुख्य उद्देश्य है :
A. शोधकार्य को अधिक साध्य बनाना
B. शोध के लिए माहौल बनाना
C. कठोर नीतिपरक नियमों को बनाना
D. निदानों का मूल्यांकन
Ans. B
54. देशी शोध में निवेश और शोध के लिए भारतीय कम्पनियों और विश्वविद्यालयों की भागीदारी के आरम्भ के लिए :
A. NRHM प्रारम्भ किया गया था
B. NUHM प्रारम्भ किया गया था
C. व्यापार उदारता आरंभ की गयी
D. DHR बनाया गया
Ans. D
55. निदान और औषधि परीक्षण, औषधि की परम्परागत प्रणालियों के साधनों के बड़े स्तर पर मूल्यांकन के रूप में परिचालन शोध जरूरी है। इस विषय का सम्भावित समाधान है :
A. बहुविषयक शोध की स्थापना
B. कम्पनियों और विश्वविद्यालयेां की भागीदारी का आरम्भ
C. समुदाय औषधि योजनाओं का सशक्तिकरण
D. लोक स्वास्थ्य केन्द्रों का आधुनिकीकरण
Ans. A
56. ——–
57. पृथ्वी की सतह का कितना भाग जल से ढका है ?
A. 1/3
B. 1/4
C. 1/2
D. 3/4
Ans. D
58. भूमध्य रेखा के समीप किस प्रकार के वन पाये जाते हैं ?
A. पतझड़ वन
B. उष्णकटिबन्धीय वन
C. शंकुधारी वन
D. घास भूमि
Ans. B
59. कावेरी जल विवाद किसके बीच है ?
A. भारत और पाकिस्तान
B. पंजाब और हरियाणा
C. कर्नाटक और तमिलनाडु
D. उतर प्रदेश और बिहार
Ans. C
60. ‘बाम्बे नेचुरल हिस्टरी सोसाइटी’ का प्रतीक पक्षी कौन है ?
A. हॉर्नबिल (धनेश)
B. एगरेट (बगुला)
C. स्पूनबिल (चमचाचोंच)
D. सन बर्ड (सूर्य पक्षी)
Ans. A
HP SET PAPER 1 2015
HP SET PAPER 1 General paper on teaching and research aptitude 2015
सभी प्रश्नों के उत्तर पीएससी के द्वारा जारी रिवाइज्ड आंसर की से लिए गए हैं। अगर आपको किसी प्रश्न के उत्तर में कोई संदेश हो तो मेसेज करें। उत्तर गलत होने पर हम जिम्मेदार नहीं होंगे।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*