कांगडा जिले में पुलिस थाना हरिपुर के तहत देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आकाश चौधरी (24) पुत्र विचित्र सिंह निवासी डुग्गी, तहसील ज्वाली के रूप में हुई है। वह अपने मामा के घर हरिपुर में रह रहा था। सूत्रों के अनुसार युवक देहरा से हरिपुर की ओर आ रहा था, जब रात करीब 11:45 बजे विद्युत कार्यालय हरिपुर के पास उसकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सड़क पर बैठे बेसहारा पशुओं को बचाने के कारण बाइक स्किड हो गई।
गंभीर हालत में घायल युवक को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक मत्स्य विभाग में कार्यरत था। वहीं युवक की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम करने बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच में जुटी हुई है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*