बिलासपुर जिले में विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं के अंतर्गत गांव बाड़ी मझेड़वां में एक युवक को घर में ही एक सांप ने काट लिया। जिस पर परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल घुमारवीं लेकर आए।
जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय ललित कुमार निवासी बाड़ी मझेड़वां तहसील घुमारवीं को गत दिवस अपने घर में सांप ने काट लिया था। जिस पर उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एम्स रैफर कर दिया गया। जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।
पुलिस प्रवक्ता डीएसपी बिलासपुर मदन धीमान ने बताया कि थाना घुमारवीं पुलिस द्वारा मामले की आगामी कार्रवाई की जा रही है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*