वाहनों के लिए नंबर खरीदने को लेकर वीवीआईपी नंबर की खरीद एक बार फिर चर्चा में है। अभी हाल में परिवहन विभाग ने फैंसी नंबरों की ई-ऑक्शन के माध्यम से पांवटा साहिब के एचपी 17 एच 0001 की ई-ऑक्शन की थी। इस नंबर के लिए सबसे अधिक बोली 60 लाख रुपए लगी थी। वहीं बोलीदाता ने नंबर के लिए इतनी बड़ी राशि की बोली लगाकर प्रदेश के अन्य वाहन मालिकों को भी चौंकाया था। लेकिन विभाग द्वारा निर्धारित तिथि के बाद भी सफल बोलीदाता ने राशि जमा नहीं करवाई है और नंबर नहीं खरीदा है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 30 जून को वीवीआईपी नंबरों की खरीद का परिणाम घोषित किया था और सफल बोलीदाताओं को 3 जुलाई तक पूरी राशि जमा करवाने को कहा था। लेकिन 3 जुलाई को राशि जमा न होने के कारण विभाग ने बोलीदाता द्वारा पहले जमा करवाई गई 30 प्रतिशत अग्रिम राशि जोकि 1,50,000 रुपए को जब्त कर लिया है।
ऐसे में बोलीदाता ने डेढ़ लाख रुपए की राशि भी गंवा दी, जोकि सरकार के खाते में जमा हो गई। अब एचपी 17 एच 0001 के लिए परिवहन विभाग फिर से ऑक्शन करेगा, जबकि बिलासपुर में एचपी 24 ई 0001 व मंडी के कोटली में एचपी 33एए 0001 के सफल बोलीदाता ने राशि जमा करवा कर नंबर हासिल किया है। परिवहन विभाग के निदेशक डीसी नेगी ने बताया कि एचपी 17 एच 0001 नंबर के लिए सबसे अधिक 60 लाख रुपए बोली लगाई गई थी, लेकिन विभाग द्वारा निर्धारित तिथि में नंबर की राशि जमा नहीं हुई है। ऐसे में अब नियमों के अनुसार बोली लगाने वाले बोलीदाता द्वारा पहले जमा करवाई गई अग्रिम राशि जोकि 1.5 लाख रुपए बनती है, उसे जब्त कर लिया गया है। अब इस नंबर की फिर से बोली लगेगी।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
CM launches prepaid taxi service for 26 locations from ISBT Tutikandi
स्वाभिमान,राजनीति में महंगा होता है, कीमत चुकानी पड़ती है : आनंद शर्मा
आम कार्यकर्ता को भी मिल सकती है बड़ी कुर्सी, कांग्रेस ने दिया साफ संदेश
सुक्खू अब कार्यकर्ताओं के दिलों के राजा बन गए
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है