हिमाचल प्रदेश में कई इलाकों में बीती रात को भारी बारिश हुई है। इससे जगह-जगह लैंडस्लाइड हो रहे हैं। सिरमौर जिले के संगड़ाह के कालथ गांव के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।बडग नामक स्थान से पुन्नधार की और जा रही एक चलती बस पर पहाड़ी की तरफ से विशालकाय चट्टान गिर गई।गनीमत यह रही कि यह चट्टान बस की छत पर ही रूक गई। अगर चट्टान बस की छत को तोड़ कर अंदर आ जाती तो हादसा बड़ा हो सकता था।
गनीमत यह रही कि केवल महिला की टांग में हल्की चोट आई अन्य सभी यात्री सुरक्षित है। महिला का नागरिक अस्पताल ददाहू में ईलाज करवाया गया है। प्रदेश में बारिश के चलते 150 से ज्यादा सड़कें और 334 बिजली ट्रांसफार्मर बंद हो गए है।
मौसम विभाग के अनुसार 11 जुलाई तक बारिश का पूर्वानुमान है। 8 और 9 जुलाई को मानसून की गति थोड़ी धीमी होगी। 10 जुलाई से मानसून फिर सक्रिय होगा।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*