शिमला, नगर निगम शिमला की सत्ता पर काबिज होने के लिए कांग्रेस पार्टी जी-जान से जुट गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। उन्होंने शुक्रवार को लगातारदूसरे दिन शहर में धुआंधार प्रचार किया और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। मुख्यमंत्रीने शहर के आठ वार्डों में नुक्कड़ सभाएं कर कांग्रेस उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चुनाव प्रचार की शुरू आत वार्ड नंबर आठ बालूगंज से की, उन्होंने यहां कांग्रेस उम्मीदवार दलीप थापा के लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि भाजपा का शिमला शहर में 40 हजार लीटर मुफ्त पेयजल आपूर्ति का वादा कोरा झूठ है। जब ट्रिपल इंजन की सरकार रही तब शिमला शहर के लिए कुछ नहीं किया, अब कांग्रेस के सत्ता में आने पर शहर की जनता को झूठे सब्जबाग दिखा रहे हैं। भाजपा को इन चुनावों में घोषणा पत्र के बजाय बीते पांच साल के कार्यकाल का रिपोर्ट पत्र जारी करना चाहिए था। जब अपनी सरकार में भाजपा लोगों को पानी मुहैया नहीं करा सकी, अब क्या कराएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलने की हदें पार कर दी हैं। जनता को भाजपा को कहना चाहिए कि अब ठगना बंद करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार शिमला शहर को खोया वैभव लौटाएगी। शहर को तारोंके जंजाल से मुक्ति दिलाई जाएगी तथा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने इसे लेकर चर्चा की थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने शहर की तारें हटाकर और सुंदर बनाने के लिए 25 करोड़ रुपए मंजूर कर दिएहैं। शिमला शहर में पार्किंग की समस्या दूर करने के लिए भी राज्य सरकार काम कर रही है। जिन वार्ड में सीवरेज लाइन नहीं हैं, वहां के लोगों को सुविधा प्रदान करने के लिए सीवरेज की व्यवस्था की जाएगी। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह खुद शिमला शहर के पार्षद रहे हैं, इसलिए शिमला शहर के लोगों कीसमस्याएं अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने लोगों से कहा कि विकास के लिए नगर निगम चुनाव में सरकार के साथ चलें और कांग्रेस के प्रत्याशियों को वोट देकर सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने शहर मेंनियमों का थोड़ा बहुत उल्लंघन कर मकान बनाये हैं, उनके घरों को भी नियमित कर राहत प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वार्ड नंबर नौ कच्ची घाटी में किरन शर्मा, वार्ड नंबर 6 टुटू में मोनिका भारद्वाज, वार्ड नंबर 7 मज्याठ में अनीता शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने वार्ड नम्बर 16 जाखू में अतुल गौतम के अलावा इंजन घर से कांग्रेस के उम्मीदवार अंकुश वर्मा, फागली से प्रत्याशी रूप चंद व नाभा से प्रत्याशी सिमी नंदा के पक्ष में प्रचार किया।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*