शिमला ,30 अप्रैल. कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से नगर निगम चुनाव के अंतिम दिन पार्टी भाजपा पर कड़ी नज़र रखने को कहा हैं। उन्होंने कहा है कि भाजपा लोगों को प्रभावित करने के लिये धनबल के साथ अनैतिक हथकंडे अपना सकती है,इसलिए कांग्रेस के सभी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को उनके ऐसे किसी भी कार्य पर कड़ी नज़र रखनी होगी।
प्रतिभा सिंह ने आज यहां पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चुनावी फीडबैक लेते हुए कहा कि जिसे जो भी जिम्मेदारी सगंठन की ओर से दी गई है उसे उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों का पूरा रुझान कांग्रेस की ओर है और नगर निगम शिमला कांग्रेस का ही बनने जा रहा हैं।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि जिस भी वार्ड में कांग्रेस को अधिक से अधिक लीड मिलेगी,उस वार्ड की टीम व कार्यकर्ताओं को सगंठन की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मठ कार्यकर्ताओं को सगंठन में महत्वपूर्ण जिमदारियां भी दी जाएंगी।
—————————————————————–
प्रतिभा सिंह ने शिमला नगर निगम के मतदाताओं से अपील की है कि उन्हें बगैर किसी भय या प्रलोभन से अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा की लोकतंत्र में किसी वोट किसी भी देश,प्रदेश व नगर की राजनीति की दिशा व दशा तय करता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है और सरकार ने अपनी सभी गारंटियों पर कार्य शुरू कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि शिमला नगर के बैभव और इसके विकास के लिए कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में जो भी वादे किए है उन्हें अक्षर सा पूरा किया जाएगा।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*