जुब्बल पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 14.09 ग्राम हैरोइन के साथ 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह मामला जुब्बल थाना क्षेत्र के खड़ापत्थर के पास का है, जहां गत दिन शाम 5 बजे के करीब एसएचओ चेतन चौहान अपनी टीम के साथ ट्रैफिक चैकिंग कर रहे थे कि शिमला की ओर से आ रही सफेद स्विफ्ट कार (नं. एचआर 59 एफ-0853) पुलिस नाका देखकर अचानक 20 मीटर पहले रुक गई। शक के आधार पर पुलिस ने कार की तलाशी ली जिसमें 2 महिलाएं बैठी थीं जिनमें से एक कार चला रही थी। तलाशी के दौरान कार से 14.09 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। महिलाओं की पहचान नीलम (30) निवासी ओल्ड जुब्बल, जिला शिमला और मनिंदर कौर (38) निवासी जगाधरी जिला यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई है। डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने कहा कि पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*