संदीप उपाध्याय
शिमला. कांग्रेस सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह आयोध्या पहुंच गए हैं। वह भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल हुए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा था कि वह देव संस्कृति पर विश्वास करते हैं और भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने जो कहा, वो कर दिखाया। कांग्रेस पार्टी ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल न होने का निर्णय लिया था। इसके बाद भी विक्रमादित्य कार्यक्रम में शामिल हुए। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि धर्म को राजनीति से जोड़कर देखना गलत है। धर्म व आस्था का मामला व्यक्तिगत है। धर्म को राजनीति से जोड़ने वाले लोग कमजोर होते हैं।
विक्रमादित्य सिंह ने पहले ही कहा था कि उनके पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह भी राम मंदिर बनने के पक्ष में थे। उन्होंने अपने निजी कोष से राम मंदिर निर्माण के लिए दान भी दिया था। आज पिता का सपना पूरा हो रहा है और वह भी भगवान श्रीराम की अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होकर अद्भुत क्षणों के साक्षी बनेंगे। विक्रमादित्य सिंह के राम मंदिर अयोध्या जाने के कार्यक्रम में कई अटकलें लगती रहीं लेकिन विक्रमादित्य अपने कहे पर कायम रहे और आज राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए।

समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*