पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से छेड़ा प्रदेश व्यापी स्वच्छता अभियान
शिमला. पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में आज प्रदेश व्यापी स्वच्छता अभियान छेड़ा हैं। जिसमें पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने सभी औद्योगिक क्षेत्रों में स्थानीय औद्योगिक एसोसिएशन के साथ मिलकर स्वच्छता और पौधरोपण अभियान किया। बोर्ड के मेंबर सेकेट्री अपूर्व देवगन के निर्देशानुसार बोर्ड के सभी कार्यालयों में तैनात कर्मचारियों ने मिलकर पौधरोपण और सफाई अभियान चलाया। यह सफाई अभियान पांउटा रीजनल ऑफिस के साथ रीजनल लैबोटरी पाउंटा, परमाणु, बद्दी, चंबा, रामपुर और कुल्लू में चलाया गया है। स्वच्छता अभियान के दौरान रामपुरघाट और औद्योगिक क्षेत्र गोंदपुर से 357 किलो से अधिक प्लास्टिक सहित अन्य कचरा एकत्र किया गया और पांउटा नगर परिषद को सौंपा गया। रामपुर क्षेत्र में रावी नदी के किनारे भी स्वच्छता अभियान चलाया गया है। रामपुर महिला मंडल और होटल एसोसिएशन के साथ मिलकर जागरुकता अभियान भी चलाया गया। सराहन और बुशहर में पर्यटक स्थलों पर भी जागरुकता अभियान चलाया गया । इसके साथ ही स्थानीय लोगों को भी शहर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरुक किया। बोर्ड के ऊना ऑफिस के कर्मचारियों ने सुजानपुर में दिशा फाउंडेशन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और नगर परिषद के चुने प्रतिनिधियों के साथ अभियान चलाया और व्यास नदी के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। रीजनल लैबोटरी पॉउटा साहिब के कर्मचारियों ने अकाल ट्रस्ट बडू साहिब के साथ मिलकर बडू साहिब में सफाई अभियान चलाया। परमाणु के सेक्टर 5 में पाल्यूशन बोर्ड, नगर परिषद और औद्योगिक एसोसिएशन के साथ मिलकर सफाइ्र अभियान चलाया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या ने लोगों ने भाग लिया। पांउटा साहिब और रामपुर में पौधरोपण भी किया गया। गोंदपुर क्षेत्र में वन बचाओ जीवन बचाओ महिला समिति के साथ मिलकर 175 के करीब पौधे लगाए गए। इस अभियान में एसडीएम के साथ पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारियों ने भाग लिया। पांउटा साहिब में सफाई अभियान भी चलाया गया जहां एसडीएम विवेक महाजन ने भी भाग लिया। इसमें ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि और स्वंय सहायता समूह के सदस्यों ने भी भाग लिया। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान और सफाई अभियान का मकसद बढ़ते प्रदूषण को रोकना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना था। पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अभियान में जिला प्रशासन, औद्योगिक एसोसिएशन के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।




CM launches prepaid taxi service for 26 locations from ISBT Tutikandi
स्वाभिमान,राजनीति में महंगा होता है, कीमत चुकानी पड़ती है : आनंद शर्मा
आम कार्यकर्ता को भी मिल सकती है बड़ी कुर्सी, कांग्रेस ने दिया साफ संदेश
सुक्खू अब कार्यकर्ताओं के दिलों के राजा बन गए
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*