काम के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर हो रही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रशंसा, राहुल गांधी ने आपदा के समय ग्राउंड जीरो पर उतरकर राहत पहुंचाने पर की सुक्खू की तारीफ
संदीप उपाध्याय
शिमला. देश के छोटे से प्रदेश हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने काम के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं। प्रदेश में आई आपदा के समय मुख्यमंत्री सुक्खू ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर हजारों लोगों की जान बचाई है। आपदा के समय अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार ग्राउंड जीरो पर रहकर राहत पहुंचाने के कार्य ने सुक्खू को राष्ट्रीय नायक बना दिया है। देश में पांच राज्यों के चुनाव हो रहे हैं। जिसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी प्रचार कर रहे हैं। राहुल गांधी कांग्रेस शासित राज्यों की सरकार के कार्यों की प्रशंसा कर रहे हैं। इसी दौरान राहुल गांधी हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की प्रशंसा कर रहे हैं।
राहुल गांधी कहते हैं कि हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू की सोच की बात की जाए, तो बहुत अलग है। हिमाचल प्रदेश में आपदा आई तो मुख्यमंत्री का रिस्पांस जमीनी था। वह सीधे जनता के बीच पहुंचे और राहत पहुंचाई। राहुल गांधी ने कहा कि सुक्खू का ऐसा रिस्पांस था, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। इस तरह राहुल गांधी सुक्खू की प्रशंसा करते हुए देश को बता रहे हैं कि कांग्रेस की सरकार वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री बेहतर काम कर रहे हैं और जनता की सेवा के लिए खड़े हैं।
इस तरह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की तारीफ अब राष्ट्रीय मंचों से राहुल गांधी कर रहे हैं। आपदा के समय राहत पहुंचाने के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरकर काम करने की प्रशंसा लगातार हो रही है। इससे पहले नीति आयोग और वर्ल्ड बैंक ने भी सुक्खू की तारीफ की थी। भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने भी मुख्यमंत्री सुक्खू के काम की तारीफ की थी।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*