हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के एक सेवानिवृत्त अधिकारी से हुई एक करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर पुलिस थाना मध्य जोन की टीम जांच करते हुए तथ्य जुटा रही है। सेवानिवृत्त अधिकारी को राशि वापस दिलाने के नाम पर शातिर झांसा देते रहे और पैसे लेते रहे। गिफ्ट में ब्रिटिश पौंड होने की सूचना से पीड़ित भी कर चुकाने की एवज में शातिरों की ओर से मांगी गई राशि को भेजता रहा। मामले में खुलासा हुआ है कि 100 से अधिक ट्रांजेक्शन से शातिरों के तीन दर्जन खातों में एक करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर हुई है। शातिरों के खातों में पड़ी धनराशि को फ्रीज करवाने के लिए विभिन्न बैंकों से पत्राचार किया गया है।
पीड़ित सेवानिवृत्त अधिकारी ठगी की राशि वापस मिलने की उम्मीद लगाए हुए है। साइबर पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये हुई चैट को भी अपने कब्जे में लिया है। जांच को पुख्ता बनाने के लिए इन दिनों दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। शिकायतकर्ता फेसबुक के माध्यम से एक विदेशी महिला के संपर्क में आया था।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*