शिमला जिले के रोहड़ू में पत्नी के सामने ही पति ने पब्बर नदी में छलांग लगा दी। पब्बर नदी में कूदने वाला व्यक्ति ऊना के अंबोटा का रहने वाला है तथा उपतहसील जांगला के बखोली गांव में उसकी शादी हुई है। पुलिस ने पब्बर नदी में कूदे व्यक्ति की पत्नी शालू की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए पति अंबोटा निवासी आकाश की तलाश शुरू कर दी है।
एसएचओ रोहड़ू प्रवीण ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अंबोटा (ऊना) निवासी आकाश की शादी जांगला उपतहसील के बखोली गांव की शालू से हुई थी। शालू पिछले एक -दो महीनों से अपने मायके बखोली में रह रही थी।
आकाश की पत्नी शालू द्वारा पुलिस को दिए बयान में शालू ने कहा कि बुधवार को उसके पति आकाश ने उसे फोन किया कि वह उससे मिलने आ रहा है तथा वह उससे मिलने रोहड़ू आ जाए।
शालू ने कहा कि जब वह रोहड़ू पहुंची तो आकाश ने उसे फोन करके कहा कि वह बखिरना पुल के पास है, वह उसे मिलने बखिरना पुल आए। शालू भी बखिरना पुल पहुंची तथा यहां पर आकाश ने शालू के सामने ही पुल से नीचे पब्बर नदी में छलांग लगा दी।
पुलिस ने शालू की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है तथा आकाश की तलाश में नदी के तट पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*