मण्डी जिले के उपमंडल सरकाघाट के अंर्तगत जाहू-ढलवान-कलखर सड़क पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां HRTC बस और बाइक की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार सड़क हादसा बुधवार सांय 7 बजे के करीब हुआ। एच.आर.टी.सी. सरकाघाट डिपो की बस मंडी से सरकाघाट जा रही थी जबकि बाइक चालक जाहू से कलखर की ओर जा रहा था। इस बीच तमलेड़ गांव के समीप मोड़ पर बस व बाइक की आमने-सामने टक्कर हुई और बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान पवन कुमार 38 वर्षीय पुत्र नंद लाल निवासी गांव मझवाण डाकघर कलखर के रूप में हुई है।सूचना मिलने के बाद हटली पुलिस थाना प्रभारी दिनेश कुमार और अन्य पुलिस कर्मचारी ने दुर्घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन की। पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CM orders launch of 4th phase of BPL identification survey from 1st February
प्रदेश के इतिहास में पहली बार सभी पंचायतों में नियुक्त होंगे प्रशासक : जयराम ठाकुर
मान सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने पर 68.50 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी को मंजूरी*
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत की
नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने पर बदलेंगे हिमाचल की सियासत के समीकरण
CM Bhagwant Singh Mann’s efforts to attract investment bear fruit; South Korea steps forward to provide technological support to Punjab’s agriculture sector*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.