मण्डी जिले के जोगिंदरनगर में आज सुबह एक कार ने पहले सड़क किनारे खड़े बाइक और दो लोगों टक्कर मार दी। इसके बाद कार भी 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे बाइक सवार 2 युवकों सहित कार में बैठे 3 लोगों को गंभीर चोट आई है।घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।सूचना के अनुसार, जोगेंद्रनगर के ढेलू मोड़ के पास सिमट निवासी संदीप और अमित कुमार अपनी बाइक के साथ सड़क किनारे खड़े थे। इस दौरान सामने से एक गाड़ी आई। अनियंत्रित गाड़ी ने पहले बाइक समेत दोनों युवकों को टक्कर मारी और कार भी खाई में जा लुढ़की।
इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल जोगेंद्रनगर नगर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दोनों बाइक सवारों के अलावा कार में बैठे गौरव, अंशुल और अविनाश को भी गंभीर चोट आई हैं।
डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। अभी हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*