HP SET HINDI PAPER 2, 2015 himachal exam himachal job net set exam old paper
HP SET HINDI PAPER 2, 2015
TIME 75 MINUT QUESTION 50
1. हिंदी भाषा के मानकीकरण के संदर्भ में किस विद्वान का योगदान सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना जाता है ?
A. जार्ज ग्रियर्सन
B. गिलक्राइस्ट
C. महावीरप्रसाद द्विवेदी
D. श्यामसुन्दर दास
Ans. C
2. अपभ्रंश की विशेषता नहीं है :
A. परसर्ग-प्रयोग
B. व्यंजन –लोप
C. तत्समीकरण
D. द्वित्वीकरण
Ans. C
3. भारतीय संविधान के किस अुनच्छेद में हिंदी को ‘संघ की राजभाषा’ का दर्जा दिया गया है ?
A. 341
B. 343
C. 356
D. 371
Ans. B
4. निम्नलिखित बोली-क्षेत्र युग्मों में से कौन-सा सही है ?
A. ब्रज – मथुरा, भरतपुर, रामपुर, एटा
B. बुंदेली – झाँसी, जालौन, दतिया, ग्वालियर
C. कुमाऊँनी – नैनीताल, अल्मोड़ा चमोली, पिथौरागढ़
D. अवधी – लखनऊ, जौनपुर, बलिया, बाराबंकी
Ans. B
5. उत्तर भारत की खड़ी बोली हिंदी दक्षिण भारत में किस रूप में विकसित हुई ?
A. द्रविड़ हिंदी
B. दक्कनी उर्दू
C. दक्कनी हिंदी
D. संस्कृतनिष्ठ हिंदी
Ans. C
6. मध्यकाल में राजकाज की भाषा के रूप में किस भाषा को मान्यता मिली हुई थी ?
A. फारसी
B. हिंदी
C. अरबी
D. ब्रज
Ans. A
7. राहुल सांकृत्यायन ने हिंदी का पहला कवि किसे माना है ?
A. हेमचन्द्र
B. जगनिक
C. अमीर खुसरो
D. सरहपा
Ans. D
8. ‘इस्त्वार द ला लितरेत्युर ऐन्दुई ऐ ऐन्दुस्तानी’ नामक साहित्येतिहास ग्रंथ किस भाषा में लिखा गया है ?
A. जर्मन
B. अंग्रेजी
C. फारसी
D. फ्रेंच
Ans. D
9. फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना कब हुई थी ?
A. 1817 ई.
B. 1764 ई.
C. 1800 ई.
D. 1802 ई.
Ans. C
10. ‘उदंत मार्तण्ड’ के संस्थापक संपादक कौन थे ?
A. युगुलकिशोर शुक्ल
B. राजा लक्ष्मण सिंह
C. राजा शिवप्रसाद ‘सितारेहिंद’
D. प्रतापनारायण मिश्र
Ans. A
11. नागरी प्रचारिणी सभा, काशी के संस्थापकों में नहीं थे :
A. पं. मदनमोहन मालवीय
B. श्यामसुन्दर दास
C. रामनारायण मिश्र
D. शिवकुमार सिंह
Ans. A
12. साहित्येतिहासकार – नामकरण की दृष्टि से गलत विकल्प है :
A. राहुल सांकृत्यायन – सिद्धसामंत काल
B. जार्ज ग्रियर्सन – चारण काल
C. रामचंद्र शुक्ल – वीरगाथा काल
D. हजारीप्रसाद द्विवेदी-आरंभिक काल
Ans. D
13. ‘कीर्तिलता’ किसकी रचना है ?
A. अमीर खुसरो
B. चंद बरदाई
C. विद्यापति
D. नरपति नाल्ह
Ans. C
14. पण्डित दामोदर शर्मा की रचना है :
A. राउलवेल
B. उक्ति-व्यक्ति-प्रकरण
C. वर्णरत्नाकर
D. पुरातनप्रबंध संग्रह
Ans. B
15 रामानुजाचार्य का संबंध किस संप्रदाय से है ?
A. श्रीसंप्रदाय
B. ब्राह्म संप्रदाय
C. रूद्र संप्रदाय
D. सनकादि सम्प्रदाय
Ans. A
16. कबीरदास सामान्य जन को किस शब्द के माध्यम से संबोधित करते हैं ?
A. पाण्डे
B. शेख
C. साईं
D. साधो
Ans. D
17. सूफ़ी काव्य-परंपरा में ‘पदमावत’ से पहले लिखा गया ग्रंथ है :
A. चित्रावली
B. इन्द्रावती
C. मृगावती
D. हंस जवाहिर
Ans. C
18. ‘कथा जगत जेती कबि आई’ – कथन किसका है ?
A. जायसी
B. मंझन
C. उसमान
D. आलम
Ans. B
19. ‘अष्टछाप’ के कवियों में शामिल नहीं हैं :
A. चतुर्भुजदास
B. छीतस्वामी
C. कुंभनदास
D. हितहरिवंश
Ans. D
20. ‘सूर पूरी तहर गृहस्थ-मानस के कवि है’ – यह कथन है :
A. मैनेजर पाण्डेय
B. रामस्वरूप चतुर्वेदी
C. शिवकुमार मिश्र
D. सुमन राजे
Ans. B
21. रामभक्ति परंपरा में शामिल नहीं है :
A. अग्रदास
B. हृदयराम
C. प्राणनंद चौहान
D. ध्रुवदास
Ans. D
22. ‘श्रीकृष्णगीतावली’ किस कवि की रचना है ?
A. सूरदास
B. नंददास
C. तुलसीदास
D. केशवदास
Ans. C
23. किस काव्यग्रन्थ पर ‘आर्यासप्तशती’ और ‘गाथासप्तशती’ का प्रभाव कहा जाता है :
A. रसराज
B. बिहारी सतसई
C. रसविलास
D. कविप्रिया
Ans. B
24. भारत-विभाजन पर आधारित कहानी है :
A. मलबे का मालिक
B. फेंस के इधर और उधर
C. चीफ़ की दावत
D. मेज़र चौधरी की वापसी
Ans. A
25. निम्नलिखित में से भारतेन्दु – मण्डल के लेखक हैं :
A. राजा लक्ष्मण सिंह
B. श्रीधर पाठक
C. बालकृष्ण भट्ट
D. अयोध्यासिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
Ans. C
26. ‘सम्पतिशास्त्र’ किसकी पुस्तक है ?
A. बालकृष्ण भट्ट
B. महावीरप्रसाद द्विवेदी
C. बालमुकु्ंद गुप्त
D. माधवराव सप्रे
Ans. B
27. ‘प्रकृति पर आध्यात्मिक सत्ता का भान छायावाद की एक मान्य परिभाषा हो सकती है’ – यह मान्यता है :
A. नंददुलारे वाजपेयी
B. मुकुटधर पाण्डे
C. शांतिप्रिय द्विवेदी
D. रामकुमार वर्मा
Ans. A
28. छायावादी शैली की प्रमुख विशेषता नहीं है :
A. लाक्षणिकता
B. प्रतीकात्मकता
C. इतिवृतात्मकता
D. चित्रात्मकता
Ans. C
29. ‘प्रयोगवाद’ की स्पष्ट अभिव्यक्ति किस कविता में मिलती है ?
A. हरी घास पर क्षण भर
B. यह दीप अकेला
C. अंत: सलिला
D. कलगी बाजरे की
Ans. D
30. इनमें से ‘पहल’ के संपादक हैं :
A. ज्ञानरंजन
B. अखिलेश
C. हरिनारायण
D. लीलाधर मण्डलोई
Ans. A
31. प्रेमचन्द का उपन्यास ‘बाज़ारे हुस्न’ हिंदी में किस नाम से प्रकाशित हुआ है ?
A. निर्मला
B. प्रेमाश्रम
C. मंगलसूत्र
D. सेवा सदन
Ans. D
32. स्वातंत्र्यपूर्व प्रकाशित उपन्यास है :
A. मैला आँचल
B. दादा कामरेड
C. आधा गाँव
D. नदी के द्वीप
Ans. B
33. नई कहानी की त्रयी में नहीं हैं :
A. कमलेश्वर
B. राजेन्द्र यादव
C. मोहन राकेश
D. अमरकांत
Ans. D
34. राज-व्यवस्था के बहाने ब्रिटिश सत्ता पर व्यंग्य किया गया है :
A. नीलदेवी में
B. वैदिकी हिंसा हिंसा न भवति में
C. अंधेर नगरी में
D. विद्यासुंदर में
Ans. C
35. निम्नलिखित में से एकांकी है :
A. मृत्युंजय
B. कोणार्क
C. एक कंठ विषपायी
D. ताँबे के कीड़े
Ans. D
36. निम्नलिखित में से ललित निबंध है :
A. लोभ और प्रीति
B. आचरण की सभ्यता
C. आम फिर बौरा गए
D. पगडंडियों का ज़माना
Ans. C
37. “यदि गद्य कवियों या लेखकों की कसौटी है तो निबंध की कसौटी है ।” यह कथन किसका है ?
A. महावीरप्रसाद द्विवेदी
B. रामचन्द्र शुक्ल
C. हजारीप्रसाद द्विवेदी
D. विद्यानिवास मिश्र
Ans. B
38. निम्नलिखित में से स्वच्छंदतावादी आलोचक हैं :
A. डॉ. नगेन्द्र
B. रामविलास शर्मा
C. भगीरथ मिश्र
D. नंददुलारे वाजपेयी
Ans. D
39. ‘साहित्य क्यों ?’ पुस्तक के लेखक हैं :
A. धर्मवीर भारती
B. रघुवंश
C. विजयदेवनारायण साही
D. मलयज
Ans. C
40. ‘जिनके साथ जिया’ संस्मरण पुस्तक के लेखक हैं :
A. रामवृक्ष बेनीपुरी
B. अमृतलाल नागर
C. रामविलास शर्मा
D. अजित कुमार
Ans. B
41. ‘साधारणीकरण कवि की अनुभूति का होता है – यह मान्यता किसकी है ?’
A. डॉ. नगेन्द्र
B. आ. रामचन्द्र शुक्ल
C. केशवप्रसाद मिश्र
D. नंददंलारे वाजपेयी
Ans. A
42. ‘चित्रतुरग न्याय’ का उल्लेख किसने किया है ?
A. भट्टनायक
B. श्री शंकुक
C. अभिनवगुप्त
D. भट्टलोल्लट
Ans. B
43. भाव अथवा चितवृत्ति के विषय को काव्यशास्त्रीय शब्दावली में कहते हैं :
A. विभाव
B. अनुभाव
C. संचारीभाव
D. सात्विकभाव
Ans. A
44. काव्यशास्त्र ने अभिधा के लिए किसे आधार बनाया ?
A. मीमांसा
B. व्याकरणशास्त्र
C. न्याय
D. सांख्य
Ans. B
45. ‘रूपक’ अलंकार है :
A. श्रृंखलामूलक
B. विरोधमूलक
C. गूढ़ार्थमूलक
D. सादृश्यमूलक
Ans. D
46. दण्डी ने ‘रीति’ का उल्लेख किस नाम से किया है ?
A. प्रवृत्ति
B. वृत्ति
C. मार्ग
D. शैली
Ans. C
47. आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने कल्पना को किस अन्य नाम से अभिहित किया है ?
A. विचार
B. बोध
C. मनोविकार
D. भावना
Ans. D
48. ‘संकेतक के बिना संकेतित के दर्शन अब तक नहीं हुए हैं’ – उक्त कथन किस चिंतन प्रणाली से संबद्ध है ?
A. संरचनावाद
B. उत्तर संरचनावाद
C. विखंडनवाद
D. रूसी रूपवाद
Ans. A
49. निम्नलिखित में से उत्तर संरचनावादी नहीं हैं :
A. ज्याक देरिदा
B. जूलिया क्रिस्तीवा
C. मिशेल फूको
D. टेरी ईगल्टन
Ans. D
50. ‘विसंगति’ सिद्धांत के प्रवर्तक हैं:
A. एलन टेट
B. राबर्ट पेनवॉरेन
C. र्क्लीथ ब्रुक्स
D. जॉन क्रो रैन्सम
Ans. C
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*