उत्तराखंड में चल रही नेशनल गेम्स में हिमाचल प्रदेश की महिला हैंडबॉल टीम ने इतिहास रचते हुए हरियाणा से 46.39 से फाइनल मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश भंडारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में भी विजय हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया। फाइनल मुकाबले में हिमाचल प्रदेश टीम की कप्तान मेनिका पाल ने सात गोल, भावना आठ, गुलशन सात, शालिनी चार, मिताली तीन, रिम्पल पांच और प्रियंका ने चार गोल दागे। इन खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन ने टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। जीत के बाद पूरी टीम ने हिमाचल नाटी पर नृत्य कर खुशी मनाई। हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर और सह सचिव डीडी तनवर सहित मुनीश राणा, चंदन ठाकुर, दीपक ठाकुर, रणदीव ठाकुर, कर्ण चंदेल, मनोज ठाकुर, स्नेहलता, कांता पराशर और परवीन दुबे ने टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है।

समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*