सिरमौर जिले के पांवटा साहिब के पुलिस थाना माजरा के अंतर्गत सामने आए एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य व्यक्ति घायल हो गए। बीते कल यह हादसा जोहड़ो क्षेत्र में पेश आया। यहां एक पिकअप और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जोहड़ो (माजरा) के पास पांवटा साहिब से नाहन की तरफ आ रही एक पिकअप के चालक तालिब (27) निवासी रानीपुर, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) ने नाहन की तरफ से आ रही कार को गलत दिशा में जाकर टक्कर मार दी। कार में महिला सहित 2 व्यक्ति सवार थे।हादसे में तुलसी नाम की महिला की मौत हो गई।
वहीं पिकअप और कार दोनों के चालक घायल हो गए। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप चालक तालिब के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*