पर्यटन नगरी मनाली में आलू ग्राऊंड के समीप एक कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान केशव राम (54) पुत्र झाणु राम निवासी गांव छुछल, डाकघर रोपा, तहसील पधर व जिला मंडी के रूप में की गई है।डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि एचआरटीसी की वोल्वो बस मनाली की तरफ से आ रही थी। इस दौरान कुल्लू की तरफ से एक आल्टो कार (एचपी58-8048) तेज रफ्तार से आई और अचानक दूसरी दिशा में जाकर बस को टक्कर मार दी। टक्कर के दौरान कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार में बेहोश पड़े चालक को बाहर निकाला और एंबुलैंस के माध्यम से मनाली अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी ने बताया कि यह हादसा तेज रफतारी व लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*