हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने एक निजी वोल्वो बस से नशीले पदार्थों सहित 40 लाख रुपये कैश बरामद किया है। इस संदर्भ में पुलिस ने गमरू निवासी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार एसएचओ धर्मशाला नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। एचआरटीसी वर्कशॉप कैंट रोड के पास निजी वोल्वो बस से दो लोग कुछ बक्से उतार रहे थे। पुलिस ने जब लोगों से बक्से और उसमें मौजूद सामान के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इसके बाद पुलिस टीम ने बक्सों की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने नौ ग्राम हेरोइन और एक ग्राम अफीम सहित 40 लाख रुपये का कैश बरामद किया है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*