अनीता वर्मा, कुलदीप पठानिया, पुष्पेंद्र वर्मा और सुनील शर्मा बिट्टू के नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल
शिमला. निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा देने के बाद प्रदेश में फिर तीन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव का ऐलान हो गया है। जिससे अब मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के दरबार में टिकट की दावेदारी शुरु हो गई है। मुख्यमंत्री के गृह जिले की हमीरपुर विधानसभा में भी उपचुनाव होना है। जिससे अब हमीरपुर के कांग्रेसी नेता टिकट की दावेदारी में जुट गए हैं। हमीरपुर विधानसभा के लिए टिकट के दावेदारों में प्रमुख नाम महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं अनीता वर्मा, केसीसी बैंक के चेयरमेन कुलदीप पठानिया, गत विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र वर्मा और मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू का नाम चल रहा है। मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के कारण तय माना जा रहा है कि कांग्रेस की जीत होगी, इस कारण टिकट के दावेदारों की और लंबी कतार है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का लक्ष्य है कि किसी भी कीमत में जीत दर्ज करना है। जिससे मुख्यमंत्री सभी दावेदारों में से जिताऊ नेता को ही उम्मीदवार बनाएंगे। टिकट के दावेदारों में से जिताऊ कौन है, इसके लिए विधानसभा स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मंथन होगा, उसी फीडबैक के आधार पर उम्मीदवारी पर निर्णय लिया जाएगा।
हमीरपुर से निर्दलीय विधायक आशीष शर्मा को जनता ने पांच साल के लिए चुना था, लेकिन वह 15 महीने में ही इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। जिसके कारण हमीरपुर विधानसभा में उपचुनाव हो रहा है। उपचुनावों में सत्ताधारी पार्टी की जीत की संभावना अधिक होती है, जिससे अब मुख्यमंत्री के जिले में टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन है। जिनमें प्रमुख रुप से सुजानपुर की पूर्व विधायक अनीता वर्मा भी हमीरपुर से प्रमुख दावेदार मानी जा रही हैं। अनीता वर्मा ने सुजानपुर में हुए उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए प्रचार किया। अनीता वर्मा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहीं हैं और डिलिमिटेशन के पूर्व हमीरपुर की विधायक भी रही हैं और सरकार में संसदीय सचिव भी रहीं हैं। इसी तरह पूर्व विधायक और केसीसी बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया को भी टिकट के दावेदारों में देखा जा रहा है। कुलदीप पठानिया पूर्व में भी हमीरपुर से चुनाव लड़ चुके हैं। हाल ही में हुए सुजानपुर के उपचुनावों में भी कुलदीप पठानिया टिकट के दावेदार रहे लेकिन टिकट नहीं मिली। इसी के साथ गत चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र वर्मा उपचुनाव में भी दावेदार हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के युवा चेहरा और मुख्यमंत्री के राजनैतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू भी टिकट के दावेदार हैं। सुनील शर्मा बिट्टू लंबे समय से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार में जुटे हैं और सरकार की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं। इनके अलावा भी अन्य दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का लक्ष्य है कि हमीरपुर में जीत दर्ज करना है। जिससे अब मुख्यमंत्री हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं से दावेदारों के संबंध में फीडबैक ले रहे हैं। जनता का फीडबैक हासिल करने के लिए एक आंतरिक सर्वे भी किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं की फीडबैक और जनता के सर्वे में जिस नेता के बारे में सकारात्मक राय हासिल होगी, उसे ही जिताऊ उम्मीदवार मानकर चुनावी मैदान में उतारा जाएगा।
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*
Punjab Vidhan Sabha passes resolution heavily castigating Sukhpal Singh Khaira for making derogatory remarks on Women availing Rs. 1000 assistance