मंडी. मंडी के द्रंग क्षेत्र में बिजली का करंट लगने चार लोग झुलस गए हैं जिनमें से एक की मौत हो गई और तीन घायल हुए है। ठेकेदार के पास काम करने वाले बिजली लाइन की रिपेयर कर रहे थे। रिपेयर से पहले लाइन बंद कर दी थी लेकिन अचानक बिजली की तार में करंट आ गया और चार लोग झुलस कर गिर गए, जिनमें एक की मौत हो गई है। मृतक का नाम उदयराम है जो सोलंग का निवासी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है वहीं बिजली बिभाग के अधिकारियों ने आखिर लापरवाही कहां से हुइ, इसका पता लगाने के लिए जांच शुरु कर दी है। मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने इस मामले को लेकर कड़ा रोष प्रकट किया है। परिजनों का कहना है कि बोर्ड की लापरवाही की वजह से उनके बेटे की जान गई है, इसलिए मुआवजा दिया जाए और दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जानकारी के अनुसार यह हादसा मंगलवार दोपहर बाद सब स्टेशन कटौला के तहत ग्राम पंचायत सेगली के धाराबागला जंगल में पेश आया है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
CM launches prepaid taxi service for 26 locations from ISBT Tutikandi
स्वाभिमान,राजनीति में महंगा होता है, कीमत चुकानी पड़ती है : आनंद शर्मा
आम कार्यकर्ता को भी मिल सकती है बड़ी कुर्सी, कांग्रेस ने दिया साफ संदेश
सुक्खू अब कार्यकर्ताओं के दिलों के राजा बन गए
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है