शिमला. सुजानपुर से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा सरकार के समय सुजानपुर में कोई विकास नहीं हो रहा है। क्षेत्र के विधायक के तौर में जो काम मैं करा रहा हूं, वही हो रहे हैं लेकिन सत्ता पक्ष से जुड़े नेता क्षेत्र का विकास करान में नाकाम रहे हैं। विकास की बात करने वाले नेता सरकार के समक्ष सुजानपुर के विकास की बात ही नहीं रख सके जिसके कारण ही सुजानपुर में विकास रुक गया है। राणा ने कहा कि अब आगे कांग्रेस की सरकार का बनना तय है। कांग्रेस सरकार बनने के बाद सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति तेज होगी। राणा दाबे से कहते हैं कि अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। भाजपा सरकार ने जनता से किए वायदे पूरे नहीं किए। हर मोर्चे पर भाजपा सरकार नाकाम रही है। जिससे पूरे प्रदेश की जनता अब सत्ता परिवर्तन के लिए मन बना चुकी है। जैसे ही चुनाव होंगे, तय है कि पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी सरकार बनाएगी।
राजेंद्र राणा ने कहा कि मैं विपक्षी दल कांग्रेस का विधायक हूं। अपने प्रयासों से विधायक निधी से विकास करा रहा हूं। सब जानते हैं कि सत्ता में भाजपा सरकार है। जिससे भाजपा से जुड़े नेताओं की सरकार के समक्ष क्षेत्र की समस्याओं को रखकर विकास कराना चाहिए लेकिन वह ऐसा कराने में नाकाम रहे हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार के समय मैंने क्षेत्र में बहुत विकास कराया है और आगे बनने वाली कांग्रेस सरकार के समय विकास में तेजी आएगी। सुजानपुर में बना एसडीएम कार्यालय कांग्रेस सरकार की देन है। राणा कहते हैं कि भाजपा सरकार के समय क्षेत्र में कोई विकास नहीं हुआ है। भाजपा का हर कार्यकर्ता उपेक्षित रहा है जिससे अब सैकड़ों लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। अभी आने वाले समय में हजारों की संख्या में लोग कांग्रेस में शामिल होने के लिए तैयार हैं। राणा कहते हैं कि अब क्षेत्र के लोगों को कांग्रेस से ही विकास की उम्मीद है, जिसके चलते ही लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।
CM launches prepaid taxi service for 26 locations from ISBT Tutikandi
स्वाभिमान,राजनीति में महंगा होता है, कीमत चुकानी पड़ती है : आनंद शर्मा
आम कार्यकर्ता को भी मिल सकती है बड़ी कुर्सी, कांग्रेस ने दिया साफ संदेश
सुक्खू अब कार्यकर्ताओं के दिलों के राजा बन गए
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*