शिमला, 18 सितंबर। नेरवा में एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवती की मौत हो गई। जबकि एक कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार देर शाम 7 बजे की है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय व्यक्ति परसराम के ने बयान पर मामला दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार देर शाम जब वह अपने बगीचे में काम कर रहा था। तो उस समय गाड़ी नंबर HP 08 A 1562 लखावटी – नेरवा सड़क मार्ग पर मनकोली (नेवटी) के पास हादसे का शिकार हो गई। 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
चालक ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क से बाहर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त गाड़ी में एक ही परिवार के दो लोग सवार थे। जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है। दूसरे को पीठ, गर्दन व बाजू में गहरी चोटें आई है। मृतक की पहचान काजल (29) निवासी गांव नाटी डाकघर नेरवा तहसील चौपाल के रूप में हुई है। कार में सवार दूसरे युवक की पहचान चालक उदित के रूप में हुई। जिसे गंभीर चोटें आई है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*