हमीरपुर जिले में भरोबड़ के पास कुनाह खड्ड में नहाने गए 18 वर्षीय युवक के डूबने का मामला सामने आया है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार उसे ढूंढने में लगी हुई है, परंतु उसका कोई पता नहीं चल पाया।
जानकारी के अनुसार, रोहित कुमार शनिवार को अपने दोस्तों के साथ कुनाह खड्ड में नहाने के लिए गया था, कि अचानक गहरे पानी में डूब गया, जिसे दोस्तों व ग्रामीणों ने हर जगह ढूंढा, परंतु वह नहीं मिला। इस पर उन लोगों ने पुलिस को सूचित किया, वहीं पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया और उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है।
थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था जिसकी सूचना उसके दोस्तों ने पुलिस थाना को दी थी। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*