ऊना जिले में गगरेट के तहत मवा कहोलां में कार व बाइक की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई, जबकि महिला के पति समेत दो जख्मी हुए हैं।मृतक की पहचान वंदना पत्नी विक्रम निवासी ढोहवाल, जिला होशियारपुर, पंजाब के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह विक्रम अपनी पत्नी वंदना के साथ बाइक पर सवार होकर दौलतपुर से गगरेट की ओर जा रहा था। मवा कोहलां में अचानक सडक़ पर बेसहारा गाय आ गई। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार बेसहारा गाय से टकराने के बाद बाइक से जा टकराई।
हादसे में जहां वंदना की मौत हो गई, तो वहीं गाय ने भी कुछ समय बाद दम तोड़ दिया।हादसे में घायल बाइक चालक विक्रम व कार चालक रजत निवासी दौलतपुर जख्मी हुए हैं। जिन्हें स्थानीय सामुदायिक केंद्र में दाखिल करवाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत उन्हें ऊना रैफर कर दिया गया।
ऊना अस्पताल से विक्रम को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है।उधर, हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया है। मामले की पुष्टि एसपी राकेश सिंह ने की है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*