मण्डी जिले के सदर थाना अंतर्गत स्यांग पंचायत के नेहरा गांव से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है।
खेतों में उत्पात मचा रहे बंदरों को भगाने के लिए एक व्यक्ति ने बंदूक उठाई, बंदूक लोड करते समय अचानक चली गोली के चलते 43 वर्षीय खूब राम की मौके पर ही मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक खूब राम पुत्र शोभा राम रविवार दोपहर बाद खेतों में बंदरों को भगाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वह अपने पिता की बंदूक को लोड कर रहा था कि अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई।
गोली सीधे उसके चेहरे पर जा लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के प्रभारी देशराज टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मंडी के जोनल अस्पताल भेजा गया है।
वहीं, आरएफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। व्यक्ति दिहाड़ी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था और उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। उसकी आकस्मिक मृत्यु से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
थाना प्रभारी देशराज ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तकनीकी पहलुओं के आधार पर ही मौत के असल कारणों की पुष्टि हो पाएगी।
CM orders launch of 4th phase of BPL identification survey from 1st February
प्रदेश के इतिहास में पहली बार सभी पंचायतों में नियुक्त होंगे प्रशासक : जयराम ठाकुर
मान सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा, गन्ने पर 68.50 रुपए प्रति क्विंटल सब्सिडी को मंजूरी*
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत की
नितिन नवीन के अध्यक्ष बनने पर बदलेंगे हिमाचल की सियासत के समीकरण
CM Bhagwant Singh Mann’s efforts to attract investment bear fruit; South Korea steps forward to provide technological support to Punjab’s agriculture sector*
Guru Ravidas Ji’s message is as relevant today as it was 600 years back – Sukhbir Singh Badal.