घुमारवीं में शाहतलाई पुलिस थाना क्षेत्र के तहत रविवार को ग्राम पंचायत जड्डू कुल्ज्यार के तहत जंगल ठठल में अपनी बुआ के घर पर आए एक 14 वर्षीय बच्चे की डैम में पांव फिसलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार प्रियांशु पुत्र राकेश कुमार निवासी नाल्टू डाकघर बसंतपुर तहसील सुन्नी, जिला शिमला हिमाचल प्रदेश रविवार को अपने पिता राकेश कुमार के साथ घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित डैम में नहाने गया था। प्रियांशु डैम के किनारे नहा कर बाहर आ रहा था कि अचानक कीचड़ में पांव फिसलने से वह पानी की गहराई में चला गया। वहां पर उसके पिता व उसकी बुआ की लड़की ने शोर मचाया। जिसे सुनकर वहां एक व्यक्ति आया तथा उसने उसे बेहोशी की हालत में पानी से बाहर निकाला। उन्होंने उसे झंडूता सिविल अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उसके पिता राकेश भी इन दिनों जंगल ठठल में अपनी बहन के घर आए थे। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। प्रियांशु जंगल ठठल स्कूल का नवमीं कक्षा का छात्र था। जबकि उसके पिता होटल में शैफ हैं। उधर, डीएसपी चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है तथा मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*