HP SET HINDI PAPER 3 2015 hp set exam net exam set exam
TIME 150 MINUT QUESTION – 75
1. ‘भक्ति–साहित्य : वास्वतिक हिंदी साहित्य का आरंभ’ – यह शीर्षक दिया है :
A. रामचन्द्र शुक्ल ने
B. रामविलास शर्मा ने
C. राहुल सांकृत्यायन ने
D. हजारीप्रसाद द्विवेदी ने
Ans. D
2. सन 1916 ई. में ‘बौद्ध गान औ दोहा’ का प्रकाशन किसके उद्योग से हुआ?
A. डॉ. शहीदुल्ला
B. पं. हरप्रसाद शास्त्री
C. डॉ. प्रबोधचंद्र बागची
D. पं. राहुल सांकृत्यायन
Ans. B
3. कबीर के काव्य की विशेषता नहीं है :
A. यथार्थ –बोध
B. खण्डनात्मकता
C. आदर्श व्यवस्था का रूप
D. अनुभूतिपरकता
Ans. C
4. जायसी ने ‘बारहमासा’ का उपयोग किया है :
A. नगर–वर्णन के लिए
B. नख – शिख वर्णन के लिए
C. प्रकृति – वर्णन के लिए
D. वियोग – वर्णन के लिए
Ans. D
5. भा अवतार मोर नौ सदी। तीस बरस ऊपर कबि बदी ।।
– अपने जन्म के संबंध में यह कथन किस कवि का है ?
A. मुल्ला दाऊद
B. मंझन
C. जायसी
D. कुतुबन
Ans. C
6. सूरदास के दृष्टिकोण वाले पद किसका अनुकरण कहे जाते हैं ?
A. विद्यापति
B. चण्डीदास
C. जयदेव
D. चैतन्य
Ans. A
7. पुष्टिमार्गीय भक्ति से प्रभावित कवि हैं :
A. मलूकदास
B. रैदास
C. सूरदास
D. मीरा
Ans. C
8. राम को ‘गरीब निवाज’ और ‘पेट की आम को बुझानेवाला’ किस कवि ने कहा है ?
A. तुलसीदास
B. केशवदास
C. कबीरदास
D. अग्रदास
Ans. A
9. रीतिकाल को ‘उत्तरमध्यकाल’ किसने कहा है?
A. इरफान हबीब
B. विजयपाल सिंह
C. जगदीश गुप्त
D. रामचन्द्र शुक्ल
Ans. D
10. केशवदास को ‘रीतिकाल’ का प्रवर्तक मानने वाले उनके किस ग्रंथ से हिंदी रीतिकाव्य की परंपरा का आरंभ मानते हैं ?
A. रामचंद्रिका
B. कविप्रिया
C. विज्ञानगीता
D. रसिकप्रिया
Ans. B
11. अनियारे, दीरघ दृगनु किती न तरूनि समान ।
वह चितवनि औरे कछू, जिहिं बस होत सुजान ।।
– उपर्युक्त दोहा किसके द्वारा रचित है ?
A. रहीम
B. रसलीन
C. बिहारी
D. आलम
Ans. C
12. भूषण ने अपने काव्य में किसकी प्रशंसा की है ?
A. शिवाजी और प्रतापसिंह
B. शिवाजी और छत्रसाल
C. शिवाजी और जयसिंह
D. शिवाजी और जगतसिंह
Ans. B
13. बादल और चातक के प्रतीकों के माध्यम से स्नेह–संबंध की अभिव्यक्ति के प्रमुख कवि हैं :
A. बोधा
B. घनानंद
C. आलम
D. ठाकुर
Ans. B
14. सन 1857 की क्रांति से हिंदी नवजागरण को संबद्ध किया :
A. नामवर सिंह ने
B. वीरभारत तलवार ने
C. शिवदान चौहान ने
D. रामविलास शर्मा ने
Ans. D
15. लल्लू जी ‘लाल कवि’ ने ‘प्रेमसागर’ का रूपांतरण किस भाषा से किया है ?
A. भोजपुरी
B. ब्रज
C. अवधी
D. संस्कृत
Ans. B
16. फोर्ट विलियम कॉलेज के अंतिम प्रोफेसर थे :
A. ग्रिलक्राइस्ट
B. मेजर विलियम प्राइस
C. कैप्टेन जान विलियम टेलर
D. कैप्टेन जेमल मोयर
Ans. B
17. भारतेंदु – माण्डल के लेखक नहीं हैं :
A. राधाकृष्ण दास
B. किशोरीलाल गोस्वामी
C. बदरीनारायण चौधरी ‘प्रेमघन’
D. बदरीनाथ भट्ट
Ans. D
18. भारतेंदुकालीन ‘नवजागरण’ भक्तिकालीन ‘लोकजागरण’ से किस विशेषता के आधार पर भिन्न है?
A. सामंत–विरोधी चेतना
B. जनसंस्कृति से लगाव
C. साम्राज्यवाद –विरोध
D. व्यंग्यपरकता
Ans. C
19. भवभूति के ‘उत्तररामचरित’ और ‘मालतीमाधव’ का हिंदी में अनुवाद किया :
A. पं. सत्यनारायण ‘कविरत्न’ ने
B. पं. ज्वालाप्रसाद मिश्र ने
C. रायबहादुर लाल सीताराम बी.ए. ने
D. किशोरीलाल गोस्वामी ने
Ans. A
20. ‘हिंदी –कोविद–रत्नमाला’ के संग्रहकर्ता हैं :
A. पं. चन्द्रधर शर्मा गुलेरी
B. पं. गोविन्दनारायण मिश्र
C. बाबू श्यामसुन्दर दास
D. बालमुकुंद गुप्त
Ans. C
21. ‘लघुता की ओर साहित्यिक दृष्टिपात यथार्थवाद है’ – कथन है :
A. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का
B. जयशंकर प्रसाद का
C. नंददुलारे वाजपेयी का
D. शांतिप्रिय द्विवेदी का
Ans. B
22. किस कृति पर ‘प्रत्यभिज्ञा दर्शन’ का प्रभाव है ?
A. लोकायतन
B. आत्मजयी
C. संशय की एक रात
D. कामायनी
Ans. D
23. छायावादी कवियों में प्रभूत मात्रा में भक्तिपरक गीत लिखे :
A. प्रसाद ने
B. पंत ने
C. निराला ने
D. महादेवी ने
Ans. C
24. किस कवि के काव्य में ‘दीपक’ की प्रतीकात्मक अभिव्यंजना सर्वाधिक हुई है ?
A. जयशंकर प्रसाद
B. सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’
C. महादेवी वर्मा
D. सुमित्रानंदन पंत
Ans. C
25. निम्नलिखित में से सुमित्रानंदन पंत की रचना है :
A. नये पत्ते
B. पल्लव
C. बेला
D. परिमल
Ans. B
26. निम्नलिखित में से मार्क्सवाद का वैचारिक स्त्रोत नहीं है :
A. जर्मन दर्शन
B. फ्रांसीसी क्रान्ति
C. इंग्लैण्ड का अर्थशास्त्र
D. यूनानी कला
Ans. D
27. प्रगतिवाद के सामरंभ का घोषणापत्र माना जाने वाला निबंध ‘प्रगतिशील साहित्य की आवश्यकता’ किसका है ?
A. प्रकाशचंद्र गुप्त
B. रांगेय राघव
C. शिवदानसिंह चौहान
D. अमृतराय
Ans. C
28. निम्नलिखित में से पहला अस्तित्ववादी विचारक है :
A. किर्केगार्ड
B. हाइडेगर
C. जैस्पर्स
D. ज्याँ पाल सार्त्र
Ans. A
29. श्रम–सौंदर्य के कवि के रूप में प्रख्यात हैं :
A. नागार्जुन
B. केदारनाथ अग्रवाल
C. मुक्तिबोध
D. त्रिलोचन
Ans. B
30. केदारनाथ अग्रवाल की कविताओं पर किस नदी का प्रभाव है ?
A. नर्मदा
B. बेतवा
C. चंबल
D. केन
Ans. D
31. निम्नलिखित में से नागार्जुन की कविता नहीं है :
A. चित्रकूट के यात्री
B. शालवनों के द्वीप में
C. गुरू परसाई के व्यंग्य बाण
D. लालू साहू
Ans. A
32 अज्ञेय के संपादन में कितने सप्तकों का प्रकाशन हुआ ?
A. तीन
B. पाँच
C. चार
D. छ:
Ans. C
33. ‘मैंने देशा : एक बूँद’ कविता में सागर प्रतीक है :
A. व्यष्टि का
B. पुराने प्रतिमानों का
C. समष्टि का
D. नए प्रयोगों का
Ans. C
34. मेरी ये कविताएँ
भयानक हिडिंबा हैं
वास्वत की विस्फारित प्रतिमाएँ
विकृताकृति – बिंबा हैं ।
– उपर्युक्त काव्य–पंक्तियाँ किस कवि की हैं ?
A. रघुवीर सहाय
B. सर्वेश्वर दयाल सक्सेना
C. कुँवर नारायण
D. मुक्तिबोध
Ans. D
35. किस वर्ग की सभी कविता–पुस्तकें एक ही कवि की हैं ?
A. भग्नदूत, बावरा अहेरी, हरी घास पर क्षण भर, इत्यलम
B. जमीन पक रही है, दुश्चक्र में स्रष्टा, यहाँ से देखो, सृष्टि पर पहरा
C. उर्वशी, हम विषपायी जनम के, हुँकार, परशुराम की प्रतीक्षा
D. बुद्ध और नाचघर, मधुशाला, निशा–निमंत्रण, प्रवासी के गीत
Ans. A
36. अनेक मनोविकारों को हँसी के अनुभाव में व्यक्त करने वाले प्रमुख कवि हैं :
A. मुक्तिबोध
B. रघुवीर सहाय
C. त्रिलोचन
D. शमशेर बहादुर सिंह
Ans. B
37. ‘परीक्षा गुरू’ में किस शहर के रईस की कथा है ?
A. पटना
B. काशी
C. इलाहाबाद
D. दिल्ली
Ans. D
38. किस उपन्यास के विषय में कहा जाता है कि उसे पढ़ने के लिए उर्दू के पाठकों ने हिंदी सीखी ?
A. नरेंद्र मोहिनी
B. बीरेंद्र वीर
C. चंद्रकांता – संतति
D. रहस्यकथा
Ans. C
39. उपन्यास – कथाक्षेत्र की दृष्टि से कौन–सा विकल्प गलत है :
A. आधा गॉव – गंगौली
B. काला जल – बस्तर
C. गोदान – पाँड़ेपुर
D. राग दरबारी – शिवपालगंज
Ans. C
40. ‘हिया जरत रहत दिन–रैन ……………..’ गीत का उल्लेख प्रेमचंद के किस उपन्यास में है ?
A. कर्मभूमि
B. गोदान
C. रंगभूमि
D. प्रेमाश्रम
Ans. B
41. “विवाह को मैं सामाजिक समझौता समझता हूँ और उसे तोड़ने का अधिकार न पुरूष को है, न सत्री को। समझौता करने के पहले आप स्वाधीन हैं, समझौता हो जाने के बाद आपके हाथ कट जाते हैं ।”
–उपर्युक्त कथन किस उपन्यास से लिया गया है ?
A. सेवासदन
B. निर्मला
C. गोदान
D. प्रेमाश्रम
Ans. C
42. ‘शेखर : एक जीवनी’ के पहले भाग में कौन सा खण्ड नहीं है ?
A. बंधन और जिज्ञासा
B. बीज और अंकुर
C. पुरूष और परिस्थिति
D. प्रकृति और पुरूष
Ans. A
43. ‘शेखर : एक जीवनी’ में फाँसी के भीतर किस स्थिति की कल्पना की गई है :
A. अपने अतीत के जीवन को दुबारा जी लेने की ।
B. तेज़ तलवार की धार की जिसकी सान टूट गई है ।
C. मेघाछन्न आकाश, प्रकाशहीन सायंकाल और अचंचल पवन की ।
D. साँप की ऑखों–सा एक अत्यंत तुषारमय, किन्तु अमोघ सम्मोहन की ।
Ans. D
44. ‘मैला आँचल’ का सर्वाधिक अकर्मक पात्र है :
A. बावनदास
B. बालदेव
C. कालीचरन
D. विश्वनाथप्रसाद
Ans. B
45. वस्तु और शिल्प की दृष्टि से ‘मैला–आँचल’ की विशेषता नहीं हे :
A. वर्ग–संघर्ष
B. क्षेत्रीय भाषा का प्रयोग
C. सांप्रदायिक विद्वेष
D. लोक–गीतों का उपयोग
Ans. C
46. ‘बाणभट्ट की आत्मकथा’ की मुख्य पात्र भट्टिनी का नाम है :
A. चंद्रलेखा
B. शुभा
C. महामाया
D. चंद्रदीधिति
Ans. D
47. अँगरेज राज सुख साज सजे सब भारी ।
पै धन बिदेस चलि जात इहै अति ख्वारी ।।
– उपर्युक्त पंक्तियाँ किस नाटक से ली गई हैं ?
A. भारत दुर्दशा
B. नीलदेवी
C. भारत जननी
D. अंधेर नगरी
Ans. A
48. ‘अंधा युग’ में अश्वत्थामा है :
A. जिजीविषा का प्रतीक पात्र
B. कलियुग का प्रतीक पात्र
C. पलायनवाद का प्रतीक पात्र
D. प्रतिहिंसा का प्रतीक पात्र
Ans. D
49. ‘साहित्य जनसमूह के हृदय का विकास है’ – निबंध के लेखक हैं :
A. बालकृष्ण भट्ट
B. प्रतापनारायण मिश्र
C. उपाध्याय पं. बदरीनारायण चौधरी
D. राधाचरण गोस्वामी
Ans. A
50. ‘कविता क्या है’ निबंध में किन कवियों की काव्य–पंक्तियाँ उदधृत की गई हैं ?
A. मंडन, देव, मतिराम और रसलीन
B. दासजी, मंडन, देव और मतिराम
C. नंददास, देव, मतिराम और रसलीन
D. भूषण, देव्र मंडन और रसखान
Ans. B
51. आचार्य हजारीप्रसाद द्विवेदी के निबंधों की विशेषता है :
A. पश्चिमी लेखकों का उल्लेख
B. क्षेत्रीय भाषा–मुहावरे का अभाव
C. पांडित्य का अतिशय प्रदर्शन
D. गहन इतिहास बोध
Ans. D
52. अभिनवगुप्त के अभिव्यक्तिवाद का दार्शनिक आधार है :
A. सांख्य दर्शन
B. शैव दर्शन
C. न्याय दर्शन
D. वैशेषिक दर्शन
Ans. B
53. उद्भट ने ‘काव्यालंकारसारसंग्रह’ नाम से टीका लिखी है :
A. भामह के ‘काव्यलंकार’ की
B. वामन के ‘काव्यालंकारसूत्रवृति’ की
C. दण्डी के ‘काव्यादर्श’ की
D. रूय्यक के ‘अलंकार सर्वस्व’ की
Ans. A
54. आनंदवर्धन ने ‘ध्वनि’ की प्रेरणा माना है :
A. स्फोट को
B. व्यंजना को
C. वक्रभाव को
D. रस को
Ans. A
55. क्षेमेन्द्र के अनुसार किस प्रकार के काव्य का ‘स्थिर जीवातु’ औचित्य है ?
A. अलंकारसिद्ध
B. रीतिसिद्ध
C. रससिद्ध
D. गुणसिद्ध
Ans. C
56. ‘अभिनव भारती’ किस ग्रंथ की टीका है ?
A. ध्वन्यलोक
B. नाट्यशास्त्र
C. ध्वन्यालोकलोचन
D. मीमांसासूत्र
Ans. B
57. रूपवादी समीक्षक नहीं है :
A. विलियम एम्पसन
B. टी.एस. एलियट
C. एलेन टेट
D. पियरे माशेर
Ans. D
58. निम्नलिखित में से कौन रूसी रूपवादी नहीं है ?
A. विक्टर श्क्लोवस्की
B. लियोन ट्रास्की
C. बोरिस आईखेमबॉम
D. रोमन यॉकोब्सन
Ans. B
59. ‘ऑफ ग्रेमेटोलॉजी’ किसकी रचना है ?
A. जूलिया क्रिस्टिवा
B. ज्यॉक देरिदा
C. ज्यॉक लकाँ
D. ल्योतार्ड
Ans. B
60. ‘भोक्ता मनुष्य और रचनात्मक मस्तिष्क में अंतर होता है और यह अंतर जितना ही बड़ा होता है कलाकार उतना ही महान होता है ।’
–उपर्युक्त कथन किसका है ?
A. विलियम एम्पसन
B. जॉन क्रो रैन्सम
C. क्लिन्थ ब्रुक्स
D. टी.एस. एलियट
Ans. D
61. उत्तर आधुनिकतावाद का लक्षण नहीं है :
A. पूँजी–प्रौद्योगिकी का संयुक्त विकास
B. इतिहास का अंत
C. परंपरा का संरक्षण
D. सामाजिक क्रांतियें की निस्सारता
Ans. C
62. ‘एस्थेटिक्स’ के लेखक हैं :
A. क्रोचे
B. आई. ए. रिचर्ड्स
C. कॉलरिज
D. स्पिनगार्न
Ans. A
63. ‘कामायनी’ के अंतिम चार सर्गों का सही क्रम है :
A. निर्वेद, रहस्य, दर्शन, आनंद
B. निर्वेद, आनंद, रहस्य, दर्शन
C. निर्वेद, दर्शन, रहस्य, आनंद
D. निर्वेद, दर्शन आनंद, रहस्य
Ans. C
64. घिर रहे थे घुँघराले बाल अंस अवलंबित मुख के पास,
नील घनशावक – से सुकुमार सुधा भरने को विधु के पास ।
– उपर्युक्त पंक्तियों का वण्र्य–विषम है :
A. बादल और चन्द्रमा
B. बादल और मुख
C. मुख और चन्द्रमा
D. केश और मुख
Ans. D
65. ‘असाध्य वीणा’ में कला का कौन सा सिद्धांत प्रमुख रूप से निहित है ?
A. विभेदात्मकता
B. निवैंयक्तिकता
C. विरेचन
D. अनुकरण
Ans. B
66. ‘नदी के द्वीप’ कविता में नदी किसका प्रतीक है ?
A. परंपरा
B. व्यक्तित्व
C. संस्कार
D. आधुनिकता
Ans. A
67. ‘अँधेरे में’ कविता में कितने खण्ड हैं ?
A. नौ
B. सात
C. आठ
D. दस
Ans. C
68. ‘आधे–अधूरे’ में अभिव्यक्त पारिवारिक तनाव के पीछे किस पात्र की अनंत इच्छाएँ हैं ?
A. किन्नी
B. बिन्नी
C. अशोक
D. सावित्री
Ans. D
69. “सम्वरो देवि, निज तेज, नहीं वानर
यह – नहीं हुआ श्रृंगार–युग्म–गत, महावीर,
अर्चना राम की मूर्तिमान अक्षय–शरीर,”
– ‘राम की शक्ति पूजा’ में उपर्युक्त पंक्तियाँ किससे कहलाई गई हैं ?
A. शिव
B. जाम्बवंत
C. सुग्रीव
D. विभीषण
Ans. A
70. ‘मणिकार्णिका’ किस विधा की रचना है ?
A. उपन्यास
B. आत्मकथा
C. संस्मरण
D. जीवनी
Ans. B
71. ‘द सेकण्ड सेक्स’ की लेखिका हैं :
A. जर्मेन ग्रियर
B. जुलिया क्रिस्तोवा
C. ग्वेडिलाना ब्रुक्स
D. सिमोन द बुआ
Ans. D
72. सूरदास कृत ‘भ्रमरगीत’ की विशेषता नहीं है :
A. उपालंभपरकता
B. वाग्वैदग्ध्य
C. अवधी भाषा का उत्कर्ष
D. वचनवक्रता
Ans. C
73. नागमती चितउर पथ हेरा । पिउ जो गए पुनि कीन्ह न फेरा ।।
– उपर्युक्त अर्द्धाली में ‘चितउर’ का अर्थ है :
A. हृदय
B. देखना
C. चितौड़
D. खड़े होना
Ans. C
74. नारि कुमुदिर्नी अवध सर रघुपति विरह दिनेस ।
अस्त भएँ बिगसत भईं निरखि राम राकेस ।।
– उपर्युक्त पंक्तियों के आधार पर गलत विकल्प है :
A. स्त्रियाँ कुमुदिनी हैं
B. रघुपति सूर्य हैं
C. अवध तालाब है
D. राम चन्द्रमा हैं
Ans. B
75. जद्यपि सब बैकुंठ बखाना । बेद पुरान बिदित जगु जाना ।।
अवधपुरी सम प्रिय नहिं सोऊ । यह प्रसंग जानइ कोउ कोऊ ।।
– राम के इस कथन के श्रोता नहीं हैं :
A. जाम्बवंत
B. हनुमान
C. विभीषण
D. अंगद
Ans. A
HP SET SOCIOLOGY PAPER 3, 2015
HP SET SOCIOLOGY PAPER 2, 2015
HP SET PUBLIC ADMINISTRATION PAPER 3, 2015
HP SET PUBLIC ADMINISTRATION PAPER 2, 2015
HP SET PHYSICAL EDUCATION PAPER 3, 2015
HP SET PHYSICAL EDUCATION PAPER 2, 2015
JEE Advanced 2026 schedule released
JEE MAIN 2026 NOT ALLOWED
JEE MAIN 2026 Important documents / items to carry on the day of examination