इसी साल सैलानियों के लिए खोला जायेगा धर्मशाला का युद्ध संग्रहालय
सदन में विधायक विशाल नैहरिया के सवाल का जल शक्ति मंत्री ने दिया जवाब
धर्मशाला! युद्ध सग्रहालय धर्मशाला में सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल को सजित किया जायेगा, जबकि आदिकाल से वर्तमान तक युद्ध पद्धति के विकास की जानकारी भी दी जाएगी! इसी साल सैलानियों के लिए युद्ध संग्रहालय को खोल दिया जायेगा! युद्ध सग्रहालय का शिलान्यास 11 फरबरी 2014 को हुआ था, जबकि 09 अगस्त 2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इसका उद्घाटन कर दिया था! विधायक श्री विशाल नैहरिया के सवाल के जवाब में जल शक्ति मंत्री श्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया है कि अभी युद्ध सग्रहालय का कार्य चला हुआ है! इसी वित्त वर्ष में सैलानियों के लिए खोल दिया जायेगा!
मंत्री ने बताया कि युद्ध संग्रहालय के लिए दो चरणों में 11 करोड़ दो लाख 78 हजार रूपये की धनराशी जारी की गई है, जिसमें पहले चरण में नौ करोड़ 87 लाख 78 हजार रूपये और दुसरे चरण में एक करोड़ 15 लाख रूपये जारी की गई है! इसमें 10,26,98,462 रूपये की धनराशी खर्च की गई है, जबकि 75,79,538 रूपये धनराशी शेष है! तीन मंजिल वाले युद्ध सग्रहालय में आर्मी, नेवी और वायु सेना के अलग –अलग इन्कलॉजर बनेंगे, जिसमे आर्मी के गोरखा, पंजाब, ग्रेनेडियर, जैक रायफल, मैक्केनाइजड, आर्म्ड, डोगरा रेजिमेंटल इन्कलॉजर होंगे! इसके आलावा 33 हथियार रखे जायेंगे और हथियारों को चलाते हुए मॉडल भी बनाये जायेंगे! इसके आलावा फील्ड मार्शल और एयर मार्शल के बुत, नेवी और एयर फ़ोर्स और नेवी की ड्रेस सहित प्रदेश के छावनी बोर्ड के चित्र भी दर्शाए जायेंगे! युद्ध स्मारक के संचालन के लिए उपनिदेशक एक, रिसेप्शनिस्ट एक, जेओए आईटी दो, माली एक और गेलरी परिचालक दो पद स्वीकृत किये गये हैं!
चुनाव टालने के बहाने बंद करे प्रदेश सरकार: रणधीर शर्मा
शिमला रोपवे प्रोजेक्ट में करोड़ों का घोटाला छिपाने में जुटी कांग्रेस सरकार — भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज
यौन उत्पीड़ने के आरोपों से घिरे भाजपा विधायक के खिलाफ कांग्रेस विधायकों ने दिया धरना
अनुराग सिंह ठाकुर ने शहीद विंग कमांडर नमांश सयाल के परिवार से की मुलाकात, दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस सरकार लोकतंत्र की हत्या पर आमादा, बार-बार टाल रही पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव : राकेश जमवाल
कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात की
मुख्यमंत्री की ओर से 30,000 से अधिक परिवारों को 377 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया शुरू
गुरु साहिब की हुजूरी में पवित्र ‘पालकी सेवा’ निभाना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात
ब्रह्मसरोवर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की धूम!
भारत की तरक्की का सूत्रधार: संविधान, जिसने हमें दी प्रशासनिक व कानूनी शक्ति : ऊर्जा मंत्री अनिल विज