नई दिल्ली से अंब-अंदौरा जा रही जनशताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय प्रवासी युवक की मौत हो गई है। हादसा चुरूडू के समीप पेश आया है।जानकारी के मुताबिक प्रवासी युवक शुक्रवार रात्रि चुरूडू रेलवे ट्रैक पर मौजूद था। इसी दौरान नई दिल्ली से अंब-अंदौरा जा रही ट्रेन की चपेट में आ गया।
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद रेलवे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। स्थानीय लोगों से पूछताछ के बाद युवक की पहचान हुई। मृतक की पहचान मोहम्मद हारून पुत्र युसुफ निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जोकि अंब में रहता था। युवक ट्रैक पर कैसे पहुंचा, इसको लेकर रेलवे पुलिस जांच कर रही है।
उधर, रेलवे पुलिस चौकी के कार्यकारी प्रभारी मोहिंदर सिंह का कहना है कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया। शनिवार सुबह क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*