राजधानी शिमला के संजौली में पुलिस चौकी के सामने स्थित एक रेस्तरां के शौचालय में एक 21 वर्षीय युवक बेहोश मिला, जिसे तुरंत आईजीएमसी ले जाया गया, जहां डाक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया।
यह घटना मंगलवार को घटित हुई है और शाम का वक्त होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका, लेकिन बताया जा रहा है कि चिट्टे के इंजैक्शन के कारण उसकी मौत हुई है, लेकिन इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।
मृतक की पहचान न्यू शिमला निवासी स्नेहल के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।जानकारी के अनुसार स्नेहल मंगलवार को संजौली स्थित एक रेस्तरां के टॉयलेट में गया था, जहां काफी देर तक बाहर न निकलने पर रेस्तरां कर्मियों ने टॉयलेट का दरवाजा खटखटाया।अंदर से कोई जवाब न मिलने पर पुलिस को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो स्नेहल मृत अवस्था में पाया गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।बता दें कि पिछले महीने संजौली में मंडी जिला के एक युवक की मौत चिट्टे की ओवरडोज से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई थी कि उस युवक ने अत्यधिक मात्रा में चिट्टा (हैरोइन) इंजैक्ट किया था, जिससे उसकी जान चली गई।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*