कुल्लू जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को लेकर मामला दर्ज हुआ है। इस वारदात से 13 साल की लड़की गर्भवती हो गई है।
पुलिस ने बी.एन.एस. की धारा 65 (1) और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार लड़की के परिजन उसे महिला पुलिस थाना लेकर आए।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि लड़की काफी दिन से बीमार रहने लगी थी। जब उन्होंने बार-बार लड़की से इसकी वजह पूछी और सच बताने को कहा तो लड़की चुप ही रही। अब लड़की को पेट में दर्द हुआ और परिजन उसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लेकर आए तो वहां पर चिकित्सकीय जांच के दौरान परिजनों को लड़की के गर्भवती होने का पता चला।
लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके साथ किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पीड़ित लड़की 8 महीने की गर्भवती है। एस.पी. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने घटना को लेकर मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*