नाहन 09 अगस्त – उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज नाहन चौगान से स्वच्छ हिमाचल अभियान 2021 के तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित किए जाने वाले स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है इसलिए इसे केवल एक सप्ताह तक सीमित न रखते हुए जीवन भर जारी रखें। उन्होंने कहा कि मानव जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व है जिसके तहत केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर जन सहभागिता के साथ पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने की पहल की जा रही है। उपायुक्त ने कहा कि गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग करने पर ही उसका सही निष्पादन हो सकता है इसलिए लोग अपने घरों और दुकानों का कूड़ा अलग-अलग करके रखें और नगर परिषद की डोर-टू-डोर कूड़ा ले जाने वाली गाडी में डालें ताकि उसका वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन किया जा सके।उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग के बिना अपने शहर और गांव को साफ रख पाना मुमकिन नहीं है इसलिए लोग कूड़े को घर से बाहर न फेंके और उसे अलग-अलग कर नगर परिषद या नगर पंचायत के कर्मचारी को दें। अगर हम घर पर ही गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग करके देंगे तो उन कर्मचारियों को भी दूषित वातावरण में काम नहीं करना पड़ेगा।इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई और सभी टुकडि़यों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।इस मौके पर नाहन शहर के 13 वार्ड की सफाई के लिए 13 टुकड़ियां बनाई गई थी जिनका नेतृत्व सम्बंधित पार्षद और सरकारी विभागों के जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा किया गया जिनमें स्वयं सहायता समूह, सेवा भारती, नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवी तथा नगर परिषद के सफाई कर्मचारी शामिल थे। इन टुकड़ियों ने शहर के 14 हॉट स्पॉट, जहां ज्यादा गन्दगी और कूड़ा होता है, उनकी साफ सफाई की।इस अभियान के तहत जिला के सभी छः उपमण्डलों में साफ सफाई की गई और पौधारोपण भी किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक खुशहाल चंद शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, सहायक आयुक्त डॉ प्रियंका चंद्रा, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन श्यामा देवी, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
.0.
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
भाजपा नेता राजेंद्र राणा में सीएम ऑफिस में सलाहकारों, ओएसडी और रिटायरियों की भर्ती पर उठाए सवाल
BJP leaders in dilemma, failed to clarify stand on RDG: Chief Minister
CM directs retention of Lien to protect promotion avenues of CBSE Teachers
State Interest is Supreme; Congress Cannot Shift Its Financial Mismanagement Burden onto the Centre” — Dr. Rajeev Bindal