राज्य सरकार श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनका सामाजिक आर्थिक उत्थान सुनिश्चित करने के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की गई हैं। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ओक ओवर में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए गए भाजपा किसाना मोर्चा के अध्यक्ष डाॅ. राकेश शर्मा (बबली) के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल को सम्बोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बोर्ड को गठित करने का मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में कार्यरत कामगारों का कल्याण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कामगारों से बोर्ड के तहत अपना पंजीकरण करवाने और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश की लगभग 90 प्रतिशत जनसंख्या प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कृषक गतिविधियों से जुड़ी हुई है।
जय राम ठाकुर ने प्रतिनिधिमण्डल से अधिक प्रतिबद्धता और समर्पण से कार्य करने का आग्रह किया ताकि राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का लाभ लोगों तक पहुंच सके।
डाॅ. राकेश शर्मा (बबली) ने उन पर विश्वास करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और उन्हें आश्वस्त किया कि वह मुख्यमंत्री की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए जोश के साथ कार्य करेंगे।
.0.
CM launches prepaid taxi service for 26 locations from ISBT Tutikandi
स्वाभिमान,राजनीति में महंगा होता है, कीमत चुकानी पड़ती है : आनंद शर्मा
आम कार्यकर्ता को भी मिल सकती है बड़ी कुर्सी, कांग्रेस ने दिया साफ संदेश
सुक्खू अब कार्यकर्ताओं के दिलों के राजा बन गए
Chief Minister inaugurates and lay foundation stones worth Rs. 32 crore
BJP should tell whether it supports State’s RDG plan: CM
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*