लोक सभा चुनाव के परिणाम साफ दिखता है की मुख्यमंत्री अपनी लोकप्रियता खो चुके है
मुख्यमंत्री गारंटीयों की तो बात ना करें, सभी गारंटीयों में बड़ा गोलमाल
शिमला, भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री और उनकी मित्रमंडली केवल सरकार बचने में लगी है। शेखचिल्ली के हसीन सपने देखने मुख्यमंत्री की पुरानी आदत है, अब समय बदल रहा है और निश्चित रूप से वर्तमान कांग्रेस सरकार का समय ठीक नहीं चल रहा है।
उन्होंने कहा मुख्यमंत्री स्वयं गुंडागर्दी, सत्ता का दुरुपयोग, फजूलखर्ची कर रहे है और अपनी नाकामियों दूसरी के सर मढ़ना का असफल प्रयास कर रहे है। देहरा विधानसभा चुनाव लड़े डॉ. राजेश शर्मा ने बुधवार को समर्थकों के साथ की गई मीटिंग में रोते हुए कहा कि सीएम सुक्खू ने उनको 9 घंटे तक उन्हें ओक-ओवर (शिमला में सीएम का सरकारी निवास) में किडनैप करके रखा, डॉ. राजेश शर्मा ने आरोप लगाया कि सीएम और दूसरे कांग्रेस नेता उन्हें धमकी दे रहे हैं कि उसका कारोबार बंद कर देंगे। साथ ही राजेश ने कहा कि उनके परिवार और उनको कुछ होगा तो उसके लिए भी सीएम जिम्मेदार होंगे। यह सीएम की गुंडागर्दी की पराकाष्ठा है। इसी के साथ बिलासपुर गोली कांड भी कांग्रेस और गुंडागर्दी के तार लगातार जोड़ता दिखाई दे रहा है।
सुधीर ने कहा की लोक सभा चुनाव के परिणाम साफ दिखता है की मुख्यमंत्री अपनी लोकप्रियता खो चुके है। लोकसभा चुनाव-2024 में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 17 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र में बड़ी लीड जीत प्राप्त की है। शिमला संसदीय सीट पर भाजपा ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज कर चौका लगा दिया। इस सीट पर भाजपा के उम्मीदवार और 2019 में भी इस सीट से सांसद चुने गए सुरेश कश्यप ने कांग्रेस के उम्मीदवार विनोद सुल्तानपुरी को 91,451 मतों से हराकर जीत दर्ज की है।
समग्र शिक्षा की बड़ी उपलब्धि:कोडावेर नेशनल्स में हिमाचल का परचम, जीएसएसएस (बॉयज़) मंडी ने नवाचार में दिखाया दम
मुख्यमंत्री ने कुल्लू सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया
आप ही जीतोगे’ एक प्रेरणादायक पुस्तक है, जो पाठक को यह विश्वास दिलाती है कि जीवन की हर लड़ाई में जीत की सबसे बड़ी ताकत उसके भीतर ही छिपी होती है
Trade deal with United States is pact that will ruin farmers of Punjab & country: CM Bhagwant Singh Mann*